फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Run for Fun Today, thousands of students will run

रन फॉर फन आज, दौड़ेंगे हजारों विद्यार्थी

Sat, 14 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जयंती समारोह 14 नवंबर को सुबह 8 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से रन फॉर फन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह रन फॉर फन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


कार्यवाहक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ऊषा राजपाल ने बताया कि दौड़ में करीब एक हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। इस दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ी द्रोणाचार्य स्टेडियम से आरंभ होकर रेडक्रास भवन सेक्टर-13 मार्केट रोड, उमरी रोड, कैलाशनगर मार्ग होते हुए उपायुक्त निवास के सामने से गुजरते हुए वापस द्रोणाचार्य स्टेडियम पहुंचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद आयोजन स्थल पर सजावटी झंडे, पीने के पानी की टंकी व्यवस्था करना तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षण संस्थानों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन एंबुलेंस सहित चिकित्सकों की ड्यूटी की व्यवस्था करेंगे। पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed