फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ruhi and Alyssa first in Rangoli competition

Kurukshetra News: रंगोली प्रतियोगिता में रुही व एलिसा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Ruhi and Alyssa first in Rangoli competition
कुरुक्षेत्र। बाल भवन स्कूल में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागी रहे बच्चे। संवाद 
कुरुक्षेत्र। जिला बाल भवन पब्लिक स्कूल में हिंदी सुलेख व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी से पांचवीं के बच्चों ने भाग लिया। कक्षा नर्सरी से दूसरी के मध्य हिंदी सुलेख प्रतियोगिता व तीसरी से पांचवीं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता हुई। छोटे-छोटे बच्चों ने सुंदर लेख व विभिन्न रंगों के सुंदर आकृतियों को उकेरा। प्राचार्य उमेद सिंह ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से रुही व एलिसा प्रथम, माही व द्वित्या द्वितीय, हार्दिक व अक्षज तृतीय स्थान पर रहे, चौथी से श्वेता व चारुल प्रथम, दिपेश व समनीत द्वितीय, अंश व अंशिका तृतीय स्थान पर व, पांचवी से खनक व सुनाक्षी प्रथम, ध्रुव व ओजस द्वितीय, कृतिका व समर तृतीय स्थान पर रहे ।
विज्ञापन

हिंदी प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी कक्षा से अनिका सिंह प्रथम, आदित्य द्वितीय, रहे कक्षा नर्सरी में वर्तिका प्रथम, हरमन द्वितीय, सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर, के.जी. में सचिन प्रथम, प्रभनूर द्वितीय, पिहू तृतीय स्थान पर, पहली में वर्धन प्रथम, हैविन द्वितीय और सत्येन तृतीय स्थान पर, दूसरी में नव्या प्रथम, शिवन्य द्वितीय, आयूष तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य उमेद सिंह ने कहा कि विजेता बच्चों को वार्षिक उत्सव पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षिका स्वाती, पूनम, रजनी, सुमन, मीना सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed