{"_id":"608dac808ebc3eb92134dcde","slug":"ruckus-in-the-hospital-over-oxygen-kurukshetra-kurukshetra-news-knl688052101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन को लेकर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन को लेकर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कुरुक्षेत्र। राधा किशन अस्पताल में शनिवार को भी ऑक्सीजन को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। अस्पताल प्रशासन की ओर मरीजों को ऑक्सीजन की कमी होने की बात कहकर अन्य किसी अस्पताल में दाखिल करने की बात कही गई। इसी बीच मरीजों के तीमारदार नाराज हो गए। गुस्साए परिजनों ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पताल के खिलाफ रोष जताया।
उधर, सूचना मिलते ही एसडीएम अखिल पिलानी, जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां गुस्साए परिजनों को शांत करने का प्रयास किया गया। उपमंडल अधिकारी नागरिक अखिल पिलानी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में ऑक्सीजन गैस की कोई कमी नहीं है। सभी प्रशासनिक अधिकारी मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का काम कर रहे है। कहा कि राधाकिशन अस्पताल में किसी भी मरीज को शिफ्ट करने के लिए प्रशासन ने कोई आदेश नहीं दिए है। इसलिए मरीजों व उनके परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है।
जिले में मरीजों के लिए ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति लगातार की जा रही है और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के आदेशानुसार सभी अस्पतालों पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह नोडल अधिकारी सभी अस्पतालों से लगातार फीडबैक लेकर मरीजों की संख्या अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऑक्सीजन को लेकर मिथ्या प्रचार न करे, जो भी व्यक्ति झूठी अफवाह फैलाकर पैनिक का बटन दबाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।