फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   RSS's enlightened citizens' seminar will be held today at Kurukshetra University.

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज होगी आरएसएस की प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
RSS's enlightened citizens' seminar will be held today at Kurukshetra University.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में शनिवार को प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 550 शिक्षाविद् और अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। गोष्ठी में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे और शिक्षाविदों से संवाद भी किया जाएगा। वे शुक्रवार देर शाम को ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से लेकर करीब 12:30 बजे तक होने वाली इस गोष्ठी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोष्ठी में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से लेकर पूर्व कुलपति, सेवानिवृत्त आइएएस, एचसीएस और शिक्षाविद् शामिल होंगे। संघ की ओर से शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में अलग-अलग सात प्रमुख आयोजन किए जा रहे हैं। इनमें एक मुख्य आयोजन प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी भी शामिल है।
विज्ञापन




डॉ. मोहन भागवत धर्मनगरी में चौथी बार पहुंचे हैं। सभी कार्यकर्ताओं की नजरें उनके दिए जाने वाले संदेश पर टिकी हैं। धर्मनगरी भी आरएसएस का केंद्र रही है। यहीं पर संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर ने ही श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नींव रखी थी जिसके बाद यहां आरएसएस की गतिविधियां जारी रहीं। अब तक यहां माधव सदाशिव गोलवलकर, राजू भैया व केएस सुदर्शन भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े रहेंगे सुरक्षा के बंदोबस्त, मीडिया को भी प्रवेश नहीं
डॉ. मोहन भागवत के आगमन के कारण सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कार्यक्रम में शामिल होने वाले शिक्षाविदों और अन्य लोगों के पहचान पत्र बनाए गए हैं। इसके बिना किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मीडिया को भी कार्यक्रम से दूर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed