फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 1.60 lakh snatched from company employee after assault

Kurukshetra News: मारपीट कर कंपनी कर्मी से छीने 1.60 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.60 lakh snatched from company employee after assault
शाहाबाद। खरींडवा गांव के नजदीक कार सवार तीन बदमाश मारपीट कर फाइनेंस कंपनी कर्मी से 1.60 लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। कंपनी कर्मी अपने इलाके से लोन की किस्त लेकर कंपनी लौट रहा था। युवक ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शाहाबाद थाने में दर्ज शिकायत में संजय कुमार निवासी हसनपुर भलस्वा जिला सहारनपुर यूपी ने बताया कि वह निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी कंपनी से लोन लेने वाले लोगों से किस्तें इकट्ठी करने की है। हर रोज की तरह उसने हरि सिंह का माजरा, डीग, खरींडवा, सुजरा, मोरथला, बांगरो कोहलापुर, धीरपुर, रावलखेड़ी, हबाना, अहमदपुर से कंपनी की पेमेंट एकत्रित की थी। उसके पास कुल 1,59,926 रुपये की पेमेंट एकत्रित हुई थी। इस पेमेंट को जमा कराने के लिए वह बाइक पर अहमदपुर से खरींडवा के रास्ते से होकर लाडवा जा रहा था। खरींडवा के पास पहुंचा तो रास्ते में एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। अचानक उसे भी अपनी बाइक रोकनी पड़ी। इसी दौरान कार से तीन युवक उतरे और उससे हाथापाई और मारपीट करते हुए रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed