फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Royal Warriors beat Shadow Warriors by 39 runs

Kurukshetra News: रॉयल वॉरियर्स ने शैडोज वॉरियर्स को 39 रन से दी मात

Mon, 25 May 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Royal Warriors beat Shadow Warriors by 39 runs
कुरुक्षेत्र। केसीए समर कप में चल रही प्रतियोगिता में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नरकतारी स्थित केसीए-2 ग्राउंड में खेले गए केसीए समर कप 2026 के लीग मुकाबले में रॉयल वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शैडोज वॉरियर्स को 39 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी शैडोज वॉरियर्स के सामने रॉयल वॉरियर्स ने 32 ओवर में 169 रन का लक्ष्य रखा। रॉयल वॉरियर्स की ओर से मिपुल ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। शिवा सैनी ने 21 रन, लविश ने 19 रन और मनीष ने 11 रन बनाए। शैडोज वॉरियर्स की गेंदबाजी में आरव ने छह ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। रुद्र प्रताप ने दो विकेट हासिल किए जबकि सक्षम रंगा, तेजस और तेजस वर्मा को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शैडोज वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के कप्तान मणिक और तेजस वर्मा बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आरव चौधरी ने 38 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। रुद्र प्रताप ने 27 रन और कनिष्क थरड़क ने नाबाद 16 रन बनाए, लेकिन टीम 23.4 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में मिपुल सबसे सफल रहे। उन्होंने 4.4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मनीष ने 2 विकेट लिए, जबकि हर्ष और लविश को एक-एक विकेट मिला। वहीं कोच तरुण ने बताया कि टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच मिपुल को मिला जबकि फाइटर ऑफ द मैच आरव चौधरी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed