फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Round of meetings continue for Kuntiya elections, elections can be held on November 19

Kurukshetra News: कुंटिया चुनाव के लिए बैठकों का दौर जारी, 19 नवंबर को हो सकते हैं चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Round of meetings continue for Kuntiya elections, elections can be held on November 19
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के चुनावों को लेकर कुंटिया कार्यालय में बैठकों को दौर जारी है। कुंटिया के आगामी चुनाव कराने को लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव कराने को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए। सर्वसम्मति से कुंटिया की जनरल बॉडी की बैठक छह नवंबर को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में चुनाव की रूपरेखा को फाइनल किया जाएगा तथा 19 नवंबर को चुनाव कराने की तिथि को फाइनल किया जा सकता है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष कुंटिया चुनाव 23 अगस्त को कराए गए थे, जिसके बाद चार सितंबर को प्रधान समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला था। ऐसे में चुनाव 23 अगस्त से पहले कराए जाने थे, लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने पर चुनाव नहीं करवाए जा सके। प्रधान राजवंत कौर ने कहा कि दिवाली के बाद चुनाव कराने को लेकर चर्चा की जाएगी। कुंटिया महासचिव रविंद्र तोमर ने कहा कि जनरल बॉडी की बैठक में चुनाव शेड्यूल को पारित किया जाएगा। बैठक में कुंटिया सह-सचिव मनीष बाल्दा, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व महासचिव यशपाल सैनी, अनिल लोहट, भारत भूषण, संत कुमार, जगदीश, रूपेश खन्ना, डाॅ. भरत राय, नरेश चौधरी, पुष्पेंद्र तोमर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




छह नवंबर की बैठक में होगा चुनावी शेड्यूल फाइनल
कुंटिया प्रेस सचिव अमित भुक्कल ने बताया कि कुंटिया के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक प्रधान राजवंत कौर की अध्यक्षता में में संपन्न हुई, जिसमें कुंटिया के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कुंटिया चुनाव को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए तथा आगामी छह नवंबर को जनरल बाॅडी की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें 19 नवंबर को चुनाव कराने के शेड्यूल को फाइनल किया जाएगा। कुंटिया के पूर्व प्रधान रामकुमार गुज्जर व नीलकंठ शर्मा ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के समक्ष आम सभा की बैठक और निर्धारित चुनावी शेड्यूल के लिए अपनी सहमति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed