फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roti Bank branch distributed blankets

Kurukshetra News: रोटी बैंक शाखा ने बांटे कंबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Roti Bank branch distributed blankets
कुरुक्षेत्र। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र ने जिले में विभिन्न ईंट भट्टा पर गर्म कंबल वितरित किए। रोटी बैंक शाखा 16 मई 2018 से पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में चल रही है जो पुलिस और कुरुक्षेत्र वासियों के सहयोग से चलाई जा रही है। रोटी बैंक शाखा के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव, भापुसे के दिशा-निर्देशों और मार्गदर्शन में रोटी बैंक नियमित भोजन वितरण का कार्य करती है, जो झुग्गी झोपड़ी से लेकर ईंट भट्टा और नागरिक अस्पताल के साथ-साथ दिव्यांग और अन्य असहाय लोगों के घरों तक भोजन पहुंचाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही समय-समय पर रोटी बैंक द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर भी कार्य किया गया है। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य जिसमें वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमारी पंवार, कर्म चंद, भारतेन्दु हरीश, कोषाध्यक्ष नरेश सैनी, सदस्य विश्व बेदी आदि कंबल लेकर ईंट भट्टा पहुंचे और आवश्यकतानुसार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed