फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rotary Club won the cricket match by 6 runs

Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने 6 रन से जीता क्रिकेट मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club won the cricket match by 6 runs
कुरुक्षेत्र। विजेता टीम को शील्ड देकर प्रोत्साहित करते अति​थि। संवाद
लाडवा। शहर की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब व रोट्रेक्ट क्लब के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के मैदान में खेला गया। मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोटरी क्लब ने छह रन की बढ़त से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट चेयरमैन भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों टीमों के बीच 16 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें रोटरी टीम की कप्तानी राकेश खुराना ने की व रोट्रेक्ट टीम के कप्तान चिराग मेहता रहे। रोटरी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिसमें राजेश सरदाना के 10 गेंदों में 11 रन व अमित सिंघल के 14 गेंदों में 15 रन के साथ-साथ अंत में दीपक सिंघल के सात गेंदों में ताबड़तोड़ 17 रन की बदौलत 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोट्रेक्ट की टीम 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 89 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट चेयरमैन भूपिंदर सिंह ने बताया कि रोट्रेक्ट की तरफ से शिवम मलिक ने छह ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट लिए और रोटरी की तरफ से दुर्गेश गोयल ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट, डिंपल गुम्बर ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट व अरुण करूड़वाल ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए।
रोटरी के दीपक सिंघल को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच में एंपायर की भूमिका सुनील गर्ग व रवि बेदी, स्कोरर की भूमिका अमित सिंघल व कमेंटेटर की भूमिका अंकुर गुप्ता ने निभाई।

इस अवसर पर रोटरी प्रधान नरेश गर्ग, रोट्रेक्ट प्रधान इशांत गर्ग, रोटरी कप्तान राकेश खुराना, रोट्रेक्ट कप्तान चिराग मेहता, भूपिंदर सिंह, संजय गर्ग, डिंपल गुम्बर, दुर्गेश गोयल, अरुण करुड़वाल सहित दोनों क्लबों के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed