फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roshan murder case: After three weeks, the wife of the deceased arrested on charges of murder, sent to jail

रोशन हत्याकांड : तीन सप्ताह बाद हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Roshan murder case: After three weeks, the wife of the deceased arrested on charges of murder, sent to jail
कुरुक्षेत्र। तीन सप्ताह पहले हुए रोशन लाल (32) की हत्या कर खेत में शव दबा देने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया। आरोपी महिला रोजी बाला को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। इस मामले में पुलिस रोशन के चचेरे भाई राहुल निवासी समसपुर और उसका जीजा रवि निवासी सिंगपुरा (पानीपत) को गिरफ्तार करके कारागार भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे। इसी के चलते राहुल ने अपने चचेरे भाई रोशन लाल की हत्या करके शव बोरी में डालकर गेहूं के खेत में दबा दिया था वहीं रोशन की बाइक को नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस चौकी सेक्टर-सात में पांच फरवरी को दर्ज शिकायत में कृष्ण कुमार निवासी लोहार माजरा ने बताया था कि उसका बड़ा भाई रोशन लाल मथाना के बैंकेट हॉल में नौकरी करता था। चार फरवरी शाम करीब सवा छह बजे रोशन अपनी ड्यूटी खत्म करके अपनी बाइक पर सवार होकर सेक्टर-सात आया था वह होटल के रिसेप्शन संजय को चाबियां देकर अपनी बाइक पर अपने घर के लिए चला था, मगर देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा था। वहीं उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच सीआईए-दो को सौंपी गई थी। 11 दिन बाद 15 फरवरी को सीआईए-दो ने लापता रोशन का शव खेत से बरामद किया था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया था। इस मामले में हत्या की धारा 302 जोड़ी गई थी। टीम ने जांच करते हुए हत्यारोपी राहुल को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने रोशन की बाइक को बचगांव नहर से बरामद किया गया था। अगले दिन 16 फरवरी को सीआईए-दो ने आरोपी राहुल की निशानदेही पर दूसरे आरोपी रवि को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले की जांच करते हुए सीआईए-दो ने आरोपी महिला रोजी बाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद करके उसे अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed