{"_id":"66c19daed1122c9a120edbd9","slug":"roof-of-house-fell-on-sleeping-family-in-kurukshetra-girl-died-after-being-buried-under-debris-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: सो रहे परिवार पर गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से बच्ची की मौत; तीन बच्चे व माता-पिता गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: सो रहे परिवार पर गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से बच्ची की मौत; तीन बच्चे व माता-पिता गंभीर घायल
Sun, 18 Aug 2024 12:46 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:46 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में एक मकान की अचानक ही कड़ी वाली कच्ची छत गिर गई और ये सभी मलबे में दब गए। छत गिरने से धमाके जैसी आवाज हुई तो आसपास के लोग नींद से जागे और इस घर की ओर दौड़े।
विज्ञापन
मकान की छत की गिरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र के दर्रा खेड़ा क्षेत्र में रविवार अल सुबह करीब चार बजे उस समय चीख पुकार मच गई जब सो रहे एक परिवार पर घर की छत गिर गई। मलबे में दबने से सात साल की एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें माता-पिता व तीन बच्चे शामिल है।
विज्ञापन
मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहे पवन कुमार अपने परिवार के साथ कमरे में हर रोज की तरह शनिवार रात को भी सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे अचानक ही कड़ी वाली कच्ची छत गिर गई और ये सभी मलबे में दब गए। छत गिरने से धमाके जैसी आवाज हुई तो आसपास के लोग नींद से जागे और इस घर की ओर दौड़े।
विज्ञापन
छत गिरी देख मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। कड़ी मशक्त कर सभी को मलबे से निकाला तो उन्हें तत्काल ही एलएनजेपी नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सात वर्षीय तनिष्का को मृत घोषित कर दिया जबकि पवन कुमार के अलावा पत्नी 33 वर्षीय रानी देवी, दो साल का बेटा ध्रुव, 11 साल की सान्या व 12 साल की चाहत को उपचाराधीन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के शव का शव परिजनों को सौंपा
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं बाद में मृतक बच्ची का शव मोर्चरी हाउस में ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं छत कैसे गिरी यह भी जांच की जा रही है।
नप अधिकारियों को कराया था जर्जर मकान से अवगत
अस्पताल में उपचाराधीन रानी देवी का कहना था कि उन्होंने नगर परिषद में जाकर अधिकारियों को अपने जर्जर मकान के बारे में अवगत कराया था, ताकि सरकार की योजना के तहत उन्हें लाभ मिल सके और वे अपना मकान दुरूस्त करवा सके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।