{"_id":"62eec7904ebc826257243c64","slug":"roll-numbers-of-private-candidates-uploaded-on-portal-kurukshetra-kurukshetra-news-knl117112335","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट परीक्षार्थियों के रोल नंबर पोर्टल पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट परीक्षार्थियों के रोल नंबर पोर्टल पर अपलोड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा वार्षिक यूजी, पीजी प्राइवेट परीक्षार्थियों के रोल नंबर आईयूएमएस पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने दी।
उन्होंने बताया कि यूजी, पीजी के प्राइवेट परीक्षार्थियों की ऑफलाइन परीक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं के रोल नंबर परीक्षार्थियों की लॉग इन आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी आईयूएमएस पोर्टल पर अपनी लॉगइन आईडी से अपना रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूरवर्ती शिक्षा विभाग के परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दूरवर्ती विभाग की वेबसाइट डीडीईकेयूके डॉट एसी डॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 13 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षाओं में बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष, एमए हिंदी, अंग्रेजी, आर्ट्स, कॉमर्स, प्राचीन भारतीय इतिहास, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, पंजाबी, संस्कृत, लोक प्रशासन, गणित, भूगोल, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पुस्तकालय और सूचना विज्ञान मास्टर ऑफ आर्ट्स (पत्रकारिता और जनसंचार), शिक्षा, डिप्लोमा इन साइबर कानून और आईपीआर, डिप्लोमा पर्यावरण शिक्षा, योग, शास्त्री व विशारद आदि शामिल हैं। इन परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।