फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roll numbers issued sitting in computer lab till 2 pm

रात 2 बजे तक कंप्यूटर लैब में बैठ जारी किए रोल नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Roll numbers issued sitting in computer lab till 2 pm
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा पर ताला जड़कर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद गैर शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी ऐसे हरकत में आए कि देर रात तक सभी विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए। जहां अधिकारी पल-पल की अपडेट हासिल कर रहे थे, वहीं परीक्षा शाखा की कंप्यूटर लैब में कार्यरत कर्मचारी मंगलवार-बुधवार मध्य रात्रि 2 बजे तक डटे रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने अनगिनत विद्यार्थियों के रोल नंबर ही जारी नहीं किए, बल्कि उनका परीक्षा से पहले पंजीकरण भी किया, ताकि कोई विद्यार्थी परीक्षा में बैठने से वंचित न रहे। यही नहीं, बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे ही सभी कर्मचारी अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए, जिन विद्यार्थियों को कोई समस्या थी, उनका समाधान किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार से यूजी और पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं, जिसमें 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन ज्यादातर विद्यार्थियों के पास मंगलवार दोपहर तक भी रोल नंबर नहीं पहुंचे। परीक्षा शाखा की कार्यप्रणाली से खफा एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परीक्षा शाखा पर ताला जड़ते हुए विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोल नंबर जारी न होने तक भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया था कि आज किसी भी कीमत पर विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे। इसी के चलते कर्मचारी रात 2 बजे तक रोल नंबर जारी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अपलोड नहीं हुई उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ, विद्यार्थी हुए परेशान
उधर, 10 हजार 600 विद्यार्थियों ने बुधवार को सुबह के सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं तो दीं, लेकिन ऐन वक्त पर उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ अपलोड नहीं हुई। बता दें कि सुबह साढ़े 9 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं ली गईं। प्रशासन की ओर से उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ अपलोड करने के लिए दोपहर डेढ़ बजे तक का समय दिया गया था, लेकिन बाद में विश्वविद्यालय की ओर से दोपहर बाद 3 बजे तक का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed