{"_id":"6aa8621d8373d5d7860266fb","slug":"guest-teachers-staged-a-protest-to-press-for-the-implementation-of-the-order-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-161109-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आदेश लागू कराने के लिए अतिथि अध्यापकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आदेश लागू कराने के लिए अतिथि अध्यापकों ने दिया धरना
Tue, 15 Sep 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 86वें दिन भी जारी रहा। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के आह्वान पर चल रहे धरने में जिला नूंह के अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे मोर्चा संभाले रखा। अध्यापकों ने न्यायालय के आदेशों के अनुसार नियमित करने की मांग उठाते हुए कहा कि जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरने की अध्यक्षता इश्माईल खान मेवाती ने की। राज्य कोषाध्यक्ष अशोक शास्त्री ने कहा कि 11 अगस्त को मुख्य सचिव ने 16 अप्रैल 2026 के उच्चतम न्यायालय के मदन सिंह बनाम हरियाणा सरकार एवं अन्य मामले के आदेश का हवाला देते हुए नियमितीकरण नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनके अनुसार शिक्षा विभाग ने अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की है।
अध्यापक नेताओं ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 23 सितंबर को प्रदेशभर के अतिथि और नियमित अध्यापक शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। संघ ने अतिथि अध्यापकों को 28 मई 2014 से नियमित मानते हुए छह प्रतिशत ब्याज सहित एरियर, ग्रेच्युटी, पेंशन और अन्य लाभ देने की मांग की। धरना 23 जून से जारी है।संवाद