{"_id":"692222b4eb42eb514c02277f","slug":"rohit-who-was-sent-on-the-donkey-route-remains-untraced-even-after-25-days-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145789-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डंकी रूट पर भेजे गए रोहित का 25 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डंकी रूट पर भेजे गए रोहित का 25 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इटली भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगने और डंकी रूट से भेजे गए पिहोवा निवासी रोहित (21) का बेलारुस के जंगलों में 25 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस बेलारुस सरकार से रोहित का पता लगाने के लिए संपर्क साध रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपी एजेंटों को गिरफ्तार करने के बाद छह दिन के रिमांड पर ले रखा है।
एक महिला एजेंट तमन्ना अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद पुलिस की पकड़ से फरार चल रही है। काबू आरोपियों में विजय, बहादुर उर्फ रिक्की, हिमाचल का हैरी व पंजाब का चरनजीत चन्नी शामिल हैं। पिहोवा के फौजी प्लॉट निवासी टैक्सी चालक मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुराने परिचित एजेंट विजय शर्मा उर्फ विजय कुमार और उसकी पत्नी तमन्ना (45) ने उनके बेटे रोहित को माल्टा से टैक्सी के जरिये इटली पहुंचाने का लालच दिया।
11 लाख रुपये की डील तय हुई। 7 जुलाई को रोहित का पासपोर्ट और एक लाख रुपये ऑनलाइन दिए। 21 सितंबर को रोहित को दिल्ली से दुबई भेजा गया, तब 1.20 लाख रुपये नकद लिए गए। दुबई पहुंचते ही विजय दंपती ने 5.50 लाख रुपये और वसूले। यह रकम लेते व गिनते हुए तमन्ना की वीडियो भी मौजूद है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी डोंकरों ने परिवार को दी रोहित को मारने की धमकी
बेलारुस बॉर्डर पहुंचते ही पाकिस्तानी डोंकरों ने रोहित को बंधक बना लिया। डोंकरों ने पंजाबी में बात करते हुए वीडियो भेजी जिसमें रोहित को पीटा जा रहा है और धमकी दी जा रही है। परिवार ने इटली में रह रहे बड़े बेटे अमन के माध्यम से 400 और फिर 500 डॉलर अतिरिक्त ट्रांसफर किए। पिछले हफ्ते विजय शर्मा ने रोहित को छुड़ाने के नाम पर एक लाख रुपये और लिए लेकिन उसके बाद से वह फरार है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है और परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
एजेंट लेयर बनाकर डंकी रूट पर भेजने का करते थे काम : समशेर
मामले की जांच कर रहे एसआई समशेर सिंह ने बताया कि सभी एजेंट लेयर बनाकर काम करते थे। इनमें विजय व तमन्ना लोगों को सुनहरे भविष्य का सपने दिखाकर डंकी रूट पर विदेश जाने के लिए राजी करते थे व बाद में खुद ही सस्ते में काम करवाने के लिए उनसे पैसे ठगते थे और इसके बाद वह बहादुर उर्फ रिक्की को काम अपना कमीशन लेकर काम आगे सौंपते थे। रिक्की हैरी को हैरी कई देशों के डोंकरों को खुद जानता था व कई देशों के डोंकरों के लिए वह चरणजीत चन्नी का सहारा लेता था। वह सब लोगों का कमीशन फिक्स होता था। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी छह दिन के रिमांड पर
इसी मामले में आरोपी तमन्ना की अग्रिम जमानत याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने 20 नवंबर को खारिज कर दी। अदालत ने वीडियो फुटेज को आधार बनाते हुए तमन्ना की सक्रिय आपराधिक भूमिका मानी। उसके खिलाफ पहले भी दो ठगी व ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने कहा कि आरोपी दंपती का डोंकरों से सीधा संपर्क है, पूरे रैकेट का खुलासा और रोहित की सुरक्षा के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है। वहीं गिरफ्तार चारों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।