फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   robbry

बैंक कर्मी को देसी कट्टा दिखा छीने 6510 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
robbry
देसी कट्टे की नोंक पर बैंक कर्मचारी से बाइक सवार दो युवकों द्वारा कैश से भरा बैग व आईपैड छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अंकित पुत्र माधवराम निवासी नंदी फिरोजपुर जिला सहारनपुर (यूपी) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह उत्कर्ष बैंक शाखा लाडवा में ट्रेनिंग क्रेडिट ऑफिसर है । 15 फरवरी दोपहर करीब डेढ बजे वह गांव भूत माजरा से ग्राहकों से लोन की किस्त लेकर वापस लाडवा आ रहा था। जैसे ही वह भूत माजरा बपदी रोड पर श्मशान घाट के पास पहुंचा तो पीछे से बिना नंबर प्लेट बाइक सवार दो युवकों ने उसे क्रॉस करते हुए उसकी बाइक लात मार दी, जिससे बाइक समेत नीचे गिर गया। जब तक वह कुछ समझता पीछे बैठे युवक ने उससे बैग छीनने की कोशिश की, जब उसने विरोध किया तो दूसरे युवक ने देसी कट्टा दिखाकर बैग छीन लिया तथा बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बैग में रखी 6510 रुपए की नकदी, आईपैड व अन्य कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed