फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Robbery gang confesses to two more incidents

Kurukshetra News: लूटपाट गिरोह ने दो और वारदात कबूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Robbery gang confesses to two more incidents
कुरुक्षेत्र। चाकू व तलवार की नोक पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपियों को पुलिस आज शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपियों ने शाहाबाद क्षेत्र में मोबाइल छीनने की दो और वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। हालांकि पुलिस आरोपी कमलदीप निवासी जनसुई व दीपक उर्फ गोलू निवासी गौरसिया जिला अंबाला के तीसरे साथी की तलाश भी कर रही है।
थाना शाहाबाद में 22 दिसंबर को दर्ज शिकायत में राजू लाल बागड़ी निवासी गण जिला झालावाड राजस्थान ने बताया था कि वह और मदन लाल मोहड़ा जिला अंबाला की एक कंपनी में बतौर ड्राइवर काम करते हैं।
विज्ञापन

गत माह 14 दिसंबर को कुछ लोगों ने उसकी गर्दन पर चाकू व मदन लाल की गर्दन पर तलवार रखकर मोबाइल, पर्स व करीब 13 हजार रुपये छीने थे। आरोपियों ने करीब एक घंटे में बाद उसके खाते से एक लाख रुपये भी निकाले थे। आरोपियों ने एक दुकान से मोबाइल भी खरीदा था, जिसके रुपये उसके खाते से दिए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी कमलदीप व दीपक को गिरफ्तार करके अदालत से रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed