फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways workers will gherao the GM office and demonstrate on July 18

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मी 18 जुलाई को जीएम कार्यालय का घेराव कर करेंगे प्रर्दशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers will gherao the GM office and demonstrate on July 18
पिहोवा। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सब डिपो पिहोवा की बैठक यूनियन कार्यालय में प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश प्रैस प्रवक्ता बलदेव सिंह मामू माजरा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक मे मुख्य रूप से कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र जो कुछ समय पहले महाप्रबंधक को दिया गया था उस पर विचार विमर्श किया गया ।
विज्ञापन

प्रधान विनोद शर्मा, सचिव रामफल, उप प्रधान सोहनलाल व कैशियर अमरजीत सिंह ने बताया है कि महाप्रबंधक को मांग पत्र देने के बाद स्मरण पत्र भी दिया गया था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। यूनियन ने यह निर्णय लिया कि यदि महाप्रबंधक द्वारा 18 जुलाई तक यूनियन को बुलाकर बातचीत नही की जाती तो यूनियन 19 जुलाई को महाप्रबंधक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी । इस मौके पर गुरविंदर सिंह , रविन्द्र बेगपुर, नवदीप सिंह, गुरुबख्श नलवी, बलदेव नलवी, गुरुदेव नलवी, संदीप कुमार, शेर सिंह ,कश्मीर सिंह राजेन्द्र अहलावत आदि कर्मचारी मौजूद रहे। मंच का संचालन सचिव रामफल सिकरवाल द्वारा किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed