{"_id":"668741a8d226b569e00ceec7","slug":"roadways-workers-protest-against-hit-and-run-law-warning-of-agitation-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-120431-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हिट एंड रन कानून के विरोध में उतरे रोडवेज कर्मी, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हिट एंड रन कानून के विरोध में उतरे रोडवेज कर्मी, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हिट एंड रन को लेकर रोडवेज कर्मियों में रोष गहराने लगा है, जिसके चलते वीरवार को सुबह रोडवेज कर्मी नए बस अड्डे पर एकत्रित हुए और बैठक कर केंद्र सरकार की ओर से लागू किए जाने वाले हिट एंड रन कानून का विरोध जताया। रोडवेज कर्मियों ने हिट एंड रन कानून पर रोक लगाने की मांग की।
रोडवेज कर्मियों के मुताबिक, हिट एंड रन कानून लागू होने से दुर्घटना की स्थिति में चालकों पर सात लाख रुपये तक जुर्माना और 10 साल तक की जेल होने का प्रावधान केंद्र सरकार की ओर से रखा गया है। इस कानून के लागू होने से सड़कों पर बस चलाना चालकों के लिए मुश्किल हो जाएगा। हादसा होने पर गलती चाहे किसी कि भी हो सजा और जुर्माना दोनों बस चालकों को भुगतने पड़ेंगे।
कानून लागू हुआ तो होगा आंदोलन : जरनैल सिंह
हरियाणा रोडवेज वर्कर इंटक के राज्य सचिव जरनैल सिंह का कहना है कि हिट एंड रन कानून लागू करने की बजाय उसमें संशोधन करने की जरूरत है। कारण कि इसमें चालक की गलती न होने पर भी उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हिट एंड रन कानून को बिना संशोधन के लागू किया गया तो रोडवेज साझा मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
वाहन चालकों के लिए अभिशाप है यह कानून : नरेश
हरियाणा रोडवेज वर्कर इंटक के जिला प्रधान नरेश सरवारा का कहना है कि हिट एंड रन कानून वाहन चालकों के लिए अभिशाप साबित होगा। केंद्र सरकार को इस कानून पर रोक लगानी चाहिए। इसमें चालकों की गलती न होने पर भी उन्हें सजा और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। यूनियन की ओर से मांग की जाती हैं कि इस कानून को लागू न किया जाए।
अवैध कटों पर होते हैं अधिकतर हादसे : नवीन शर्मा
हरियाणा रोडवेज वर्कर इंटक के प्रवक्ता नवीन शर्मा ने बताया कि हिट एंड रन कानून लागू होने से रोडवेज चालकों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। कई बार सड़कों के बीच में अवैध कट होते हैं, जिनसे लोग आवाजाही करते हैं, ज्यादातर हादसे अवैध कटों से गुजरते समय लोगों की गलतियों के कारण होते हैं। ऐसे में हादसा होने पर चालक के वहां रुकने से बड़ी समस्या उत्पन्न होती है।