फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways employees formed a new executive, Pradeep Kumar became the head

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मियों ने किया नई कार्यकारिणी का गठन, प्रदीप कुमार बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees formed a new executive, Pradeep Kumar became the head
कुरुक्षेत्र। नई कार्यकारिणी सदस्य का हार डालकर स्वागत करते कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। रोडवेज बस अड्डा परिसर में मंगलवार को विभाग से संबंधित भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन हुआ। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर खुलकर चर्चा की गई। राज्यमंत्री हवा सिंह महला के नेतृत्व में हुए अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रदीप कुमार को प्रधान बनाया गया जबकि उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, अशोक कुमार व सतीश फौजी को बनाया गया। वहीं सचिव की जिम्मेदारी जय कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कश्यप को दी गई। सह सचिव की जिम्मेदारी अनिल कुमार, सुनील कुमार व रोहित कुमार को सौंपी गई। सह कोषाध्यक्ष का कार्यभार रविंद्र कुमार को व प्रेस सचिव भूपिंद्र को बनाया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान प्रदीप कुमार ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने का भरोसा देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इस दौरान हवा सिंह मेहला ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूर एवं कर्मचारी वर्ग की सकारात्मक विचाराधारा है, जो जी जान से राष्ट्रहित में भी कार्य कर रहा है। इस दौरान बलविंद्र पबनावा, ओमप्रकाश बादल, सुलतान सिंह दयालपुर, जोगिंद्र सिंह, कर्ण सिंह व संदीप सिंह सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed