{"_id":"6864494387e21527380afe20","slug":"roadways-bus-will-run-in-sunheri-khalsa-relief-to-villagers-and-students-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138085-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुनहेड़ी खालसा में चलेगी रोडवेज बस, छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुनहेड़ी खालसा में चलेगी रोडवेज बस, छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों को राहत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र गांव सुनहेड़ी खालसा में रात्रि ठहराव के दौरान अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रख
कुरुक्षेत्र। जिले के सुनहेड़ी खालसा गांव के युवाओं को पढ़ाई करके आगे बढ़ने में यातायात सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को सुबह शिक्षण संस्थान में जाने और शाम को वापस गांव में आने के लिए रोडवेज बस सुविधा मुहैया करवाई जाएगी, साथ ही गांव में ही नौकरियों की तैयारी के लिए ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसके लिए जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वे गत दिवस गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहीं थी।
इस दौरान ही आईटीआई की छात्राओं ने शिकायत रखी कि गांव से शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए बस सुविधा नहीं है। रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने गांव में बस का सुबह व दोपहर को एक-एक चक्कर हर रोज लगाने का आश्वासन दिया। वहीं छात्राओं की दूसरी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने निर्देश दिए कि गांव में शराब के ठेकों के पास बैठने वाले मनचलों के खिलाफ सख्ती की जाए।
उपायुक्त ने सुजाता की शिकायत पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वो स्कूल में 600 वर्ग मीटर जगह ई-लाइब्रेरी के लिए उपलब्ध करवाएं ताकि पंचायती राज विभाग द्वारा गांव में युवाओं के लिए ई-लाइब्रेरी को तैयार किया जा सके। उन्होंने बिजली विभाग को अनिल कुमार के नाम उसके पिता का बिजली मीटर ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। गांव की पंचायती जमीन पर जो भी नाजायज कब्जा है, उसे हटवाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
उपायुक्त नेहा सिंह ने परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि जिस भी ग्रामीण की परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायत का यहां पर समाधान न हो, वो कार्यालय में आकर शिकायत दे सकता है। उनकी शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए समाधान करवाया जाएगा।
ये भी रखीं शिकायतें
ग्रामीण प्रदीप ने प्रशासन से गुहार लगाई कि गांव के बुजुर्गों को गांव में ही बुढ़ापा पेंशन मिलनी चाहिए। गांव के जोहड़ का सुंदरीकरण किया जाए साथ ही गांव की बिजली सप्लाई को किरमच फीडर के बजाय दूसरे फीडर से जोड़ा जाए। पशु चिकित्सक की नियुक्त की जाए।