फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   roadways bus, student, protest

रोडवेज बस चालकों की मनमर्जी के विरोध में उतरे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
roadways bus, student, protest
शाहाबाद में हरियाणा रोडवेज के खिलाफ रोष व्यक्त करते विद्यार्थी। - फोटो : Kurukshetra
हरियाणा रोडवेज के बस चालकों की मनमानी से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह विद्यार्थियों ने हरियाणा रोडवेज परिवहन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। पटियाला से विधि की शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा जयंती डंग ने कहा कि बेटी तभी तो पड़ेगी जब बस स्टैंड से बस मिलेगी।
विज्ञापन

डंग ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के बस चालक बसों को शाहाबाद बस स्टैंड से आधा किलोमीटर आगे या पीछे रोकते हैं, जिस कारण विद्यार्थियों को बसे पकड़ने के लिए बसों के आगे पीछे दौड़ना पड़ता है और ऐसे में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। पहले भी कई यात्री सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। बसों की समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने बस स्टैंड पर जमकर विरोध किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज जीएम ने बसों की व्यवस्था करने के लिए शाहाबाद अड्डा इंचार्ज की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन अब हालात वहीं ढाक के तीन पात वाली हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शाहाबाद से बड़ी संख्या में विद्यार्थी अंबाला के शिक्षण संस्थानों में जाते हैं और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पास धारक हैं। इसी कारण रोडवेज के बस चालक सुबह के समय बस अड्डा के सामने बसों को नहीं रोकते। विद्यार्थियों का कहना है कि जब वह पास के रूप में हरियाणा रोडवेज के पास पैसे जमा कराते हैं ऐसे में बसों को क्यों नहीं रोका जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालकों की मनमर्जी पर लगेगी ब्रेक: एसडीएम
एसडीएम राजीव प्रसाद ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के बस चालकों की मनमर्जी पर ब्रेक लगाई जाएगी और सभी बसें बस स्टैंड पर रूक कर जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed