फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways advance booking counter in dilapidated condition; tiles have started coming off.

Kurukshetra News: रोडवेज के एडवांस बुकिंग काउंटर की हालत जर्जर, उखड़ने लगीं टाइलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways advance booking counter in dilapidated condition; tiles have started coming off.
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर जर्जर हालत में एडवांस बुकिंग टिंकट काउंटर। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर के न्यू बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया रोडवेज का एडवांस बुकिंग काउंटर खुद बदहाली का शिकार हो गया है। काउंटर की दीवारों से टाइलें लगातार उखड़ रही हैं, लेकिन रोडवेज विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। हालत यह है कि मुख्य बस अड्डे पर आने वाले हजारों यात्रियों के सामने विभाग की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

जिले के सबसे व्यस्त बस अड्डों में शामिल न्यू बस स्टैंड से प्रतिदिन हजारों यात्री प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए सफर करते हैं। टिकट बुकिंग कराने पहुंचने वाले यात्रियों और विद्यार्थियों का कहना है कि काउंटर की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो पूरी संरचना को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि रोडवेज का मुख्य डिपो और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय भी इसी परिसर में हैं। इसके बावजूद एडवांस बुकिंग काउंटर की मरम्मत की ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। लगातार टाइलें उखड़ने से काउंटर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है और यात्रियों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि बस अड्डा किसी भी शहर की पहली पहचान होता है, ऐसे में यहां की मूलभूत सुविधाओं और भवनों का बेहतर रखरखाव होना चाहिए, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी अच्छा प्रभाव पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी नहीं थी, जल्द कराएंगे मरम्मत : जीएम

रोडवेज महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने कहा कि एडवांस बुकिंग काउंटर की खराब स्थिति की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं थी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द ही काउंटर की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि बस अड्डे की व्यवस्था और सुंदरता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed