{"_id":"68cf1f34c84a3649cf000db4","slug":"roads-will-be-constructed-under-the-regional-upliftment-scheme-chief-minister-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-142472-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रादेशिक उत्थान योजना से होगा सड़कों का निर्माण : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रादेशिक उत्थान योजना से होगा सड़कों का निर्माण : मुख्यमंत्री
Sun, 21 Sep 2025 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 21 Sep 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रविवार को हिसार से सड़कों के निर्माण कार्य के लिए प्रादेशिक उत्थान योजना के तहत करोड़ों रुपये जारी किए जाएंगे, इन पैसों से सभी जिलों के साथ उप मंडलों और गांव को जोड़ने वाली सड़कों का नव निर्माण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
लाडवा की सड़कों को भी इसी के तहत काम किया जाएगा।मुख्यमंत्री शनिवार को लाडवा के शिवाला राम कुंडी में आयोजित जन समस्याओं के निवारण शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे।
इस दौरान शिविर में जिला प्रशासन से संबंधित 82, पुलिस से संबंधित 20 और करीब 30 शिकायत चंडीगढ़ से संबंधित आईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 सितंबर से प्रदेश के 10 सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर मिलने वाली सभी सुविधाओं को मुहैया करवाया जाएगा। इसमें एक अस्पताल कुरुक्षेत्र का भी शामिल है। आने वाले समय में सभी 22 जिलों के एक-एक अस्पताल को भी इन सुविधाओं से सुसज्जित व्यवस्थाओं के साथ तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बीड खरा गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर कहा कि सरकार ने गांव में पंचायती भूमि पर बने हुए मकानों को लेकर एक्ट बनाया हुआ है , जो व्यक्ति 20 सालों से पंचायती भूमि पर मकान बना कर रह रहा है। वह तब के कलेक्ट्रेट रेट पर मकान की अपने नाम रजिस्ट्री करवा सकते हैं। अन्य महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 गज के प्लाट दिए जाने की पॉलिसी अभी गांव में लागू की गई है।
विज्ञापन
जल्द ही शहर के लिए भी ऐसी योजना लाई जाएगी। उस योजना के तहत पात्र सभी नागरिकों को इसका लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अन्य शिकायत पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की बुढ़ापा पेंशन की आयु पूर्ण होने पर किसी भी व्यक्ति की पेंशन बनने में विलंब ना हो, इस कार्य को समय पर करवाना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने बरोट गांव के ग्रामीणों को 100 गज के प्लांट की योजना में शामिल करवाने के लिए डीसी से मिलने को कहा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गादली गांव से बरोट जाने वाले सड़क पर स्थित हड्डा रोड़ी को जल्द ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।