{"_id":"65e236d99a4740ed3904f119","slug":"roads-of-dharmanagari-will-be-animal-free-city-council-again-launched-campaign-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-114511-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पशु मुक्त होंगी धर्मनगरी की सड़कें, नगर परिषद ने फिर चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पशु मुक्त होंगी धर्मनगरी की सड़कें, नगर परिषद ने फिर चलाया अभियान
Sat, 02 Mar 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसों से मुक्त हो सकेगी, इसके लिए नगर परिषद की ओर से इन पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में 300 से ज्यादा बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा।
हालांकि सड़कों पर बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसों को रोकने के लिए पहले भी नगर परिषद की ओर से कईं बार अभियान चलाया गया था, लेकिन सफल नहीं पाया। अब अधिकारियों का दावा है कि सभी पशुओं को गोशाला में पहुंचाकर ही अभियान पूरा होगा। शुरू किए गए अभियान के तहत पशुओं को टैग लगा कर उनकी संख्या की गिनती की जा रही हैं।
पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं का टीकाकरण कर उन्हें बीमारियों से बचाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इस टीकाकरण से जहां पशुओं को कई बीमारियों से बचाया जा सकेगा तो वहीं बेसहारा पशुओं का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई हैं। इस अभियान तहत विभिन्न स्थानों से आठ बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इन आठ बेसहारा पशुओं में गोवंश शामिल है, जिनको मसाना गोशाला में भेजा गया है। अभियान के पहले दिन नगर परिषद की टीम ने सेक्टर सात की मार्किट, पिपली रोड के आसपास के क्षेत्र से इन पशुओं को पकड़ा है। साथ ही इन सभी पशुओं का टीकाकरण और टैग भी पशुपालन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।