फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road, vehicle, penalty, kurukshetra

सड़क पर गाड़ी धोई तो लगेगा जुर्माना

Mon, 10 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 10 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

धर्मनगरी के सेक्टरों में सड़कों पर गाड़ी खड़ी कर धोने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जाएगी और गाड़ी धोते पाए जाने पर जुर्माना ठोका जाएगा। इसके लिए प्रावधान किया जा रहा है। इतना ही नहीं हुडा के नियम के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी। विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि सेक्टरों में सड़कों पर पानी जमा होने के कारण सड़कें जल्द टूट रही है। इसके अलावा सड़कों पर कार व अन्य वाहन को धोने से सड़क को नुकसान पहुंचता है। जिसके चलते ही यह कदम उठाया जा रहा है।    

विज्ञापन


विधायक सुधा सेक्टर-7 के सामुदायिक केंद्र में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर के सभी सेक्टरों में सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 अक्टूबर से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सेक्टर वाइस डंपर, चालक, ठेकेदार व नगर परिषद के अधिकारी की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। इतना ही नहीं सफाई दरोगा व ठेकेदार से संपर्क करने के लिए बाकायदा टेलीफोन नंबर भी दिए जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने सेक्टर-7 के सामुदायिक केंद्र के नवनिर्माण, पार्क, पेवर ब्लॉक, सफाई, रंग रोगन सहित अन्य कार्यों के लिए अपने निजी कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के शुभारंभ अवसर पर एक नवंबर तक थानेसर शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी लोगों को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर में वाहनों पर प्रेशर हार्न से आने वाली परेशानी में पुलिस प्रशासन अपना काम करेगा लेकिन सभी नैतिक जिम्मेवारी भी बनती है कि अभिभावक प्रेशर हार्न के लिए बच्चों को पैसा ही ना दे। मौके पर पार्षद विशाल शर्मा, सेक्टर सात अर्बन वेलफेयर ऐसोसिएशन के प्रधान अमरनाथ मनौचा, बलदेव सैनी, अशोक शर्मा, रमेश नागपाल, पार्षद दरबारा, रमेश सुधा, मोहन लाल अरोड़ा, करण सिंह राणा, जैसवाल, विनीत बजाज, कुलवंत  सिंह, हरी कृष्ण सचदेवा, बलदेव सिंह, अब्बल सिंह राणा, बलदेव बजाज आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed