फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road safety claims ineffective. 150 people lost their lives in road accidents in 10 months

Kurukshetra News: सड़क सुरक्षा के दावे बेअसर. 10 माह में 150 लोगों ने सड़क हादसों में गंवाई जान

Tue, 04 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 04 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Road safety claims ineffective. 150 people lost their lives in road accidents in 10 months
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन की रिपोर्टों में सड़कों पर सुरक्षित सफर के कितने भी दावे किए जाएं, हकीकत इनके विपरीत है। सड़क सुरक्षा की बैठकों में बनाई गई रणनीति जमीन पर नजर नहीं आती। आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष जनवरी से अब तक 10 माह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में करीब 150 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा 15 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब चार बजे पिहोवा रोड पर लोहार माजरा के पास एक क्रूजर वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के राजोरी के रहने वाले तीन लोगों संजीव कुमार, पवन और पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन लोहे का ढेर बन गया।
विज्ञापन

सितंबर में छह लोगों की मौत के बाद सड़क सुरक्षा बैठक में किए थे सुधार के वादे
इससे पहले 29 सितंबर को ढांड रोड पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के छह सदस्य मारे गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा बैठक में सुधार के वादे किए। इसी तरह 11 जुलाई को मूकबधिर बच्चों को स्कूल ले जा रहे ऑटो से टक्कर में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें बेअसर

जिला प्रशासन मासिक सड़क सुरक्षा समिति बैठकें आयोजित करता है, जहां एसपी, उपायुक्त और यातायात पुलिस अधिकारी शून्य हादसा का संकल्प लेते हैं। चेकिंग अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट जागरूकता मुहिम चलाई जाती हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर ब्लैक स्पॉट जैसे लोहार माजरा, पिहोवा चौराहा, ढांड रोड और पीपली रोड पर स्पीड ब्रेकर टूटे-फूटे हैं। सड़क किनारे अवैध ट्रक पार्किंग और पार्किंग की कमी हादसों को आमंत्रित करती है।

बिना इंडीकेटर खड़ा था ट्रक : जोगिंद्र
आरटीओ विभाग के निरीक्षक जोगिंद्र ढुल का कहना है कि हादसे की पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नो पार्किंग में बिना इंडिकेटर के खड़े ट्रक के कारण हादसा हुआ है। यह स्पॉट पहले डार्क जाेन में था, हाल ही में यहां सड़क पर सुरक्षा की दृष्टि से काफी कार्य किया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करने की भी अपील की।



सितंबर माह में सबसे ज्यादा 24 की मौत
जनवरी 15
फरवरी 19
मार्च 19
अप्रैल 15
मई 15
जून 16
जुलाई 14
अगस्त 14
सितंबर 24
अक्टूबर 20
नवबंर 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed