फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road map of urban development has been prepared along with resolution letter: Naib Saini

संकल्प पत्र के साथ शहरी विकास का रोड मैप किया जा चुका तैयार : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Road map of urban development has been prepared along with resolution letter: Naib Saini
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। पहले लोकसभा फिर विधानसभा चुनाव के बाद अब दो मार्च को प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर निकाय चुनाव में मुहर लगाएगी। इसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार में तीन गुना ज्यादा गति से विकास कार्य हो सकेंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहीं। वे नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम बारिश के मौसम के बीच जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

यहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मेघा बंसल के समर्थन में मतदान की अपील की और कहा कि शहर को जल्द ही स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। ट्रिपल इंजन की सरकार से शहर का तीन गुना विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के संतुलित विकास के लिए संकल्प पत्र के माध्यम से विकास का रोड मैप तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी सरकार के 100 दिन के शासन में लागू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र व प्रदेश स्तर पर अनेक योजनाएं लागू की है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा है। अब निकाय चुनाव होने के बाद ये योजनाएं और भी मजबूती से लागू हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस अपने प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को लोगों ने इतना लंबा समय दिया लेकिन कुछ नहीं किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचने लगा है। आज हर वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों से खुश हैं। उन्होंने दावा किया कि इस्माईलाबाद उपचुनाव के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ही निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी बड़े अंतर से विजयी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में कड़ी मेहनत करने का भी आह्वान किया। जनसभा को सांसद नवीन जिंदल, जयभगवान डीडी शर्मा, मेघा बंसल ने भी जनसभा को संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा महिला की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जयसिंह पाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रिंस मंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed