फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road, four lane, state highway, pipli to ladwa, kurukshetra

पिपली-लाडवा के बीच स्टेट हाईवे होगा फोरलेन

Thu, 13 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 13 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
road, four lane, state highway, pipli to ladwa, kurukshetra
स्टेट हाईवे - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर से कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे नंबर 6 पर पिपली और लाडवा के बीच अब सड़क हादसे नहीं होंगे। यहां से गुजरने वाले लोगों को जाम की स्थिति का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इस क्षेत्र के बीच हाईवे को फोरलेन बनाया जाएगा, जिस पर 26 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे प्रदेश सरकार ने न केवल मंजूरी प्रदान कर दी है बल्कि विभाग के अधिकारियों को इसके लिए पत्र भी जारी कर निर्देश भी दे दिए गए है।

विज्ञापन


जिसके बाद पीडब्ल्यूडी में भी हलचल मच गई और और संबंधित अधिकारियों ने भी सरकार से बजट मंजूरी मिलते ही उच्चाधिकारियों को पूरा एस्टिमेट बना रिपोर्ट भेज दी है। जिसके अनुसार अब अगले दो माह के दौरान ही यहां कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह रोड फोरलेन होने के बाद जहां सड़क हादसों पर अंकुश लग पाएगा वहीं क्षेत्र के लोगों की वर्षों से लंबित आ रही मांग भी पूरी होगी। बता दें कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने पिहोवा से सहारनपुर तक के इस स्टेट हाईवे को पूरी तरह से फोरलेन किए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


यहां-यहां होगा फोरलेन
विभाग द्वारा बनाए गए एस्टीमेट के तहत यह स्टेट हाईवे जहां जीटी रोड से लेकर पिपली अनाज मंडी तक पहले ही फोरलेन है वहीं अब अनाज मंडी से लेकर गांव सिरसमा तक, छारपुर से लेकर गांव कढ़ामी तक व गांव निवारसी से लेकर गांव बन तक फोरलेन किया जाएगा। वहीं बाकी पूरी सड़क पर न केवल गड्ढे भरे जाएंगे बल्कि तीन से चार इंच तक सामग्री डाल इसे दुरुस्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जाने लगा हादसों का हाइवे
स्टेट हाईवे पर लाडवा से लेकर पिपली के बीच फोरलेन न होने के चलते यहां सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे है। जिसके चलते इसे हादसों का हाईवे भी लोग कहने लगे है। दशहरे से पूर्व 10 अक्तूबर को ही इस रोड पर ताज पैलेस के समीप बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई तो वहीं कुछ ही माह पहले हुए एक हादसे में एक साथ चार लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। वहीं इसके बीच भी कई बार लोग हादसों का शिकार हो चुके है तो जाम भी कई जगहों पर अक्सर लगा रहता है।

बजट मंजूरी का पत्र मिला, फाइनल एस्टिमेट तैयार: सिरोहा
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एसपी सिरोहा का कहना है कि उनके पास बजट मंजूरी से संबंधित पत्र पहुंच गया है और इसके उपरांत ही फाइनल एस्टिमेट भी तैयार कर उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है। अगले लगभग दो माह के दौरान इस पर टेंडर आदि प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।


लोगों की बड़ी मांग हुई पूरी : पवन सैनी
लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी का कहना है कि यह लाडवा क्षेत्र के लोगों की बड़ी व मुख्य मांग थी। यहां लगातार हो रहे हादसों में अनेक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तो अनेक को गंभीर चोटें भी आ चुकी है। यह रोड फोरलेन होना बेहद जरूरी था और वह इसके लिए कड़े प्रयास कर रहे थे। इसके मंजूर किए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि फोरलेेन होने से यहां हादसों पर अंकुश लगेगा तो वहीं आवागमन भी सुगम हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed