फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road accident, women dead, 11 injured, krujar jeep, tree, kurukshetra

पेड़ से भिड़ी क्रूजर, महिला की मौत, 11 घायल

Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
road accident, women dead, 11 injured, krujar jeep, tree, kurukshetra
एएलएनजेपी अस्पताल में इलाज कराते घायल। - फोटो : अमर उजाला

धुंध में एक क्रूजर जीप पेड़ से जा भिड़ी, जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें झांसा के स्वास्थ्य केंद्र दाखिल करवाया गया, जहां से उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रुप से जख्मी हुई छह महिलाओं को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल भिरूराम ने बताया कि गांव मुंडाखेड़ा में रस्म क्रिया पर आए हुए थे।

विज्ञापन


क्रिया करने के बाद अपने गांव अजरावर जिला पटियाला लौट रहे थे। रास्ते में जब झांसा में नहरों के पास पहुंचे तो धुंध के कारण अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण कार नहर किनारे लगे पेड़ो में फंस गई। जिसमें सवार 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई और एक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यदि कार पेड़ो में नहीं फंसती तो कार नहर में जाकर गिरती ओर बड़ा हादसा हो सकता था।       
विज्ञापन


ये हुए हादसे में घायल   
हादसे में गांव अजरावर जिला पटियाला निवासी मनजीत पत्नी लक्ष्मण की मौत हो गई। बलविंद्र कौर (45 वर्ष) सुखदेव, सीमा (50 वर्ष) पत्नी चादराम, रूपबती (55 वर्ष) पत्नी राम कुमार, नीरमला (45 वर्ष) पत्नी मोहन सिंह, करपाल कौर (50 वर्ष) पत्नी राम कुमार, मीनू को पीजीआई रैफर किया गया। जबकि परमजीत (45 वर्ष) पत्नी गुरुचरण, सुनीता पत्नी गुरुनाम, मुकतार कौर (45 वर्ष) रामधारी, भगवती, बिरूराम, चालक छींद्रा घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed