फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road accident Badshami village, 15 injured

लाडवा-रादौर मार्ग पर गांव बड़शामी के पास बस संतुलन बिगडने के कारण लगभग दो दर्जन सवारियां हुई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Road accident Badshami village, 15 injured
लाडवा-रादौर मार्ग पर गांव बड़शामी के नजदीक सोमवार रात करीब आठ बजे प्रवासी मजदूरों से भरी एक निजी बस का संतुलन बिगड़ने के बाद खेत में जा गिरी और इस हादसे में 15 मजदूर जख्मी हो गये। यह बस यमुनानगर की ओर से आ रही थी। बस में करीब 60 मजदूर सवार थे। हादसे का पता चलते ही राहगीर और ग्रामीण मदद के लिये आगे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। लोगों की मदद से घायलों को लाडवा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है,जबकि दो घायलों की टांगों में फ्रैक्चर बताया गया है।
विज्ञापन

घटना की शिकार हुई बस में सवार मजदूरों ने बताया कि वह यमुनानगर से बिहार पटना जाने के लिए इस बस के अंदर बैठे थे। वहीं सवारियों का कहना है कि बस चालक ने बहुत अधिक शराब पी हुई थी और वह यमुनानगर से पूरी तेज गति के साथ बस को लेकर आ रहा था और बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क के किनारे खेतों में जा गिरी। वहीं कुछ सवारियों का कहना है कि बस के अंदर बस चालक व परिचालक द्वारा एक एक सीट के ऊपर दो या तीन नहीं, चार चार लोग भी बिठाये हुए थे। इन सभी को अपने-अपने गांव जाना था। वहीं, उन्होंने बताया कि प्रत्येक सवारी से 2100 प्रति सवारी के हिसाब से बस चालक और परिचालक ने पहले ही यमुनानगर में ले लिए थे। इन्हें बिहार में गया और पटना जाना था। सभी से सामान किराया लिया गया था। वही मौके पर पहुंचे लाडवा थाना प्रभारी राजपाल व उनकी टीम ने गांव वासियों के साथ मिलकर सभी घायलों को बस से निकलने का निकालने का काम किया और सभी घायलों को लाडवा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

वहीं लाडवा के सरकारी अस्पताल के अंदर रूम के अंदर भी जगह कम पड़ गई घायलों का उपचार करने के लिए और घायलों को एक-एक बेड पर दो-दो लेटाकर वहां पर उपचार करना पड़ा। गनीमत रही कि किसी को भी अधिक ज्यादा चोट नहीं आई, सिर्फ एक-दो युवकों व व्यक्तियों को ही गंभीर रुप से चोटें आई हैं। वहीं, लाडवा थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि बस कौन चला रहा था और परिचालक कौन है, इसकी जांच जारी है। वहीं समाचार लिखे जाने तक जांच चल रही थी। देर रात होने के कारण अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया था कि कितने लोगों को चोटें लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed