फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Riyaz's body was buried in Phoolgarh-Bheriya

Kurukshetra News: फूलगढ़-भेरियां में रियाज का शव सुपुर्द-ए-खाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Riyaz's body was buried in Phoolgarh-Bheriya
कुरुक्षेत्र / पिहोवा। असमानपुर गांव में मुस्लिम समुदाय और ग्रामीणों के बीच हंगामे के बाद रविवार को दूसरे गांव के कब्रिस्तान में परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। सुबह थाने में मुस्लिम समुदाय असमानपुर गांव में वक्फ बोर्ड की जमीन में कब्रिस्तान नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को रियाज के शव को दफनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग और ग्रामीण आमने-सामने हो गए थे। इस पर पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाकर सुबह खाने में तलब किया था। रविवार को दोनों पक्ष थाने में पहुंचे। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए तहसीलदार से मदद की सिफारिश की। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड से साफ हो गया कि असमानपुर गांव में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कहीं भी कब्रिस्तान की जगह नहीं पाई गई। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोग राजी हो गए। उन्होंने फूलगढ़-भेरियां गांव में रियाज के शव को रीति के मुताबिक दफना दिया। उधर, भविष्य में इस तरह का कोई मामला न भड़के, उसके लिए पुलिस ने प्रशासन को जगह की निशानदेही कराने के लिए पत्र भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


खेती के लिए बोर्ड की जमीन
गांव के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में वक्फ बोर्ड की जमीन खेती योग्य है। इस पर खेती ही होती रही है। बोर्ड अपनी मर्जी से जमीन को ठेके पर देता है। हालांकि इस बार खाली है। शायद बोर्ड ने जमीन को खेती के लिए नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में करीब पौने छह एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड की
थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक असमानपुर गांव में करीब पौने छह एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर कहीं भी कब्रिस्तान के लिए कोई जगह चिह्नित नहीं है। इस मामले को पुलिस अधीक्षक की जानकारी में लाया गया है। आगे इस तरह को कोई मामला न हो उसके लिए प्रशासन को पत्र भेजकर जगह की निशानदेही की सिफारिश की जाएगी। बोर्ड की ओर से जमीन पर किसी के कब्जा करने की शिकायत भी पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed