फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rituals in Sanatan tradition are a way of life: Puri

सनातन परंपरा में अनुष्ठान जीवन जीने की पद्धति : पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rituals in Sanatan tradition are a way of life: Puri
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में सनातन परंपरा के द्योतक अनुष्ठान विषय पर शनिवार को महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में धर्मचर्चा हुई। बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने आस्थापूर्वक प्रवचन कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। पूजन के बाद महंत ने कहा कि पूजा ध्यान, समर्पण और आदर्शों को बढ़ावा देती है। उन्होंने पूजा पाठ और अनुष्ठान इत्यादि का समाज में वैदिक रूप से महत्व बताया। महंत पुरी ने कहा कि सनातन परंपरा में पूजा-पाठ और अनुष्ठान केवल कर्मकांड नहीं बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। मनुष्य के भौतिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई है। यह परमात्मा से जुड़ने, आत्म-शुद्धि और आंतरिक शांति का साधन है। सनातन परंपरा में पूजा के महत्व के मुख्य बिंदु हैं, आध्यात्मिक विकास और शांति। दैनिक पूजा से मन को शांति मिलती है, तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है। पूजा से व्यक्ति के आत्मविश्वास और भक्ति में वृद्धि होती है। समर्पण भावना व्यक्ति को आत्मा के साथ संवाद में ले जाती है। ध्यान और चिंतन का अभ्यास होता है, जो आत्मा को शांति और सुख देता है। सनातन धर्म के अनुसार पूजा में समर्पण की भावना आत्मा को धार्मिक साधना के माध्यम से प्राप्त होती है। इस अवसर पर डाॅ. एसके गोस्वामी, डाॅ. रंजना, अंकुश, ऋतिका, मनीषा, हरदीप, जगतार, मनमोहन, श्वेता, हरदयाल, जयंत, विजय, अजय, अक्षय और मनप्रीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed