फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rishi Markandeya Prakatyotsav begins with Mandap Poojan on the banks of the Markanda River.

Kurukshetra News: मारकंडा नदी के तट पर मंडप पूजन के साथ ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rishi Markandeya Prakatyotsav begins with Mandap Poojan on the banks of the Markanda River.
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में मंडप पूजन करते हुए श्रद्धालु व संत। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सर्वकल्याण की भावना से दशहरे के दिन अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी व अन्य संतों के सान्निध्य में 11 विद्वान ब्राह्मणों की ओर से महामृत्युंजय मंत्र पाठ शुरू किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर निजी पेपर मिल के निदेशक प्रदीप सैनी व अनिल गोयल मेघा माजरा शामिल हुए। विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यजमान अभिषेक कंसल, गुरभजन सिंह, शिवम शर्मा, शिव कुमार राणा, परमजीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से मंडप पूजन संपन्न करवाया। इस से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सजे भव्य मंडप में विशाल प्राकट्योत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। महंत श्री बंसी पुरी एवं महंत जगन्नाथ पुरी की ओर से पूजन एवं आरती कर महामृत्युंजय मंत्र जाप पाठ का सर्वकल्याण की भावना से शुभारंभ किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला विशेष मंत्र है। यह मंत्र ऋग्वेद और यजुर्वेद में भगवान शिव की स्तुति में लिखा गया है। इस मंत्र जाप से हर तरह की परेशानी और रोग खत्म हो जाते हैं। अकाल मृत्यु का डर भी दूर होता है। प्राकट्योत्सव में स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी राम नाथ पुरी, स्वामी अमर दास, आकाश गिरी, साक्षी गिरी, बिल्लू पुजारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में मंडप पूजन करते हुए श्रद्धालु व संत। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में मंडप पूजन करते हुए श्रद्धालु व संत। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed