फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Review of confiscated narcotics

Kurukshetra News: जब्त नशीले पदार्थों का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Review of confiscated narcotics
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अंबाला मंडल पंकज नैन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का दौरा किया। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के मालखाने में रखे 160 लंबित मामलों से संबंधित नशीले पदार्थों को जांचा। निरीक्षण के दौरान सभी मादक पदार्थ सही और व्यवस्थित पाए गए। इसके बाद मालखाने के रखरखाव और प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करों से चूरापोस्त, स्मैक, चरस, गांजा, हेरोइन, सुल्फा और नशीली दवाएं बरामद की जाती हैं। जब्त किए गए नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा जाता है और समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनकी जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि इन पदार्थों को दुरुपयोग से बचाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है।
विज्ञापन

इन नशीले पदार्थों को सील कर सुरक्षित रखा गया है और जल्द ही उच्च अधिकारियों के आदेश पर इन्हें नष्ट किया जाएगा। जिला पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशा तस्करी को रोकने के लिए नियमित कार्रवाई की जा रही है ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार, आईजी कार्यालय से रीडर एएसआई सुखबीर सिंह, प्रदीप कुमार, मालखाना मोहर्रर सहायक उप-निरीक्षक अशोक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed