{"_id":"6a03846ffe9f773ae707480a","slug":"return-my-money-young-man-makes-video-parks-car-on-canal-bank-and-goes-missing-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154742-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मेरे पैसे लौटा दो... वीडियो बनाकर युवक नहर किनारे कार खड़ी कर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मेरे पैसे लौटा दो... वीडियो बनाकर युवक नहर किनारे कार खड़ी कर लापता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लापता युवक पुनीत।
कुरुक्षेत्र। कैथल के कौल गांव निवासी एक युवक गांव मिर्जापुर से गुजर रही नरवाना-सिरसा भाखड़ा ब्रांच नहर किनारे अपनी कार छोड़ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन व पुलिस युवक के नहर में छलांग लगाने की आशंका जता रहे हैं। युवक सोमवार देर रात लगभग ढाई बजे पैसों की दिक्कत के कारण परेशान होकर घर से निकल गया था और लापता हाेने से पहले उसने नहर किनारे खड़े होकर एक वीडियो बना कर फेसबुक पर भी डाली। इसमें उसने विदेश भेजने वाले दो एजेंटों पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
युवक की पहचान कौल गांव के पुनीत कुमार के रूप में हुई है। पुनीत की कार नहर किनारे खड़ी मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सुबह से कई बार आस-पास से नहर को खंगाला लेकिन पुनीत का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुनीत कुमार ने आरोप लगाए कि एजेंटों ने उसे न्यूजीलैंड भेजने का सपना दिखाया और साढ़े सात लाख रुपये लेने के बाद फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। वीजा की जांच करने पर जब पता लगा की वीजा नकली है। इसके बाद एजेंट बार-बार रुपये वापस करने के बारे में कहते रहे और अंत में रुपये देने से साफ मना कर दिया। पुनीत ने वीडियो में बताया कि उन्होंने एजेंट बलजीत पर एफआईआर तक दर्ज की थी जो बाद में एजेंट बिट्टू के रुपये वापस दिलवाने के वादे पर वापस ले ली थी। इसी बीच बलजीत विदेश भाग गया और बिट्टू ने रुपये देने से मना कर दिया।
परिजनों के अनुसार पुनीत कई दिनों से मानसिक तनाव में था। पुराने एजेंट से बार बार रुपये मांग रहा था क्योंकि उसका अब पुर्तगाल का वीजा लग चुका था। उसे अब रुपयों की सख्त जरूरत थी और अपनी टिकट आदी करवानी थी लेकिन बिट्टू रुपये दे नहीं रहा था। परिवार का कहना है कि नया एजेंट तो यह तक कह चुका था कि वह पहले पुर्तगाल चला जाए अपनी हालत सुधार ले और बाद में रुपये चुका दे लेकिन पुनीत पुराने एजेंट से अपने पैसे वापस लेना चाहता था।
विज्ञापन
पुनीत अच्छा तैराक था नहर में नहीं डूब सकता : सतीश
पुनीत के मामा के बेटे सतीश ने बताया कि वह गांव में सीएससी सेंटर चलाता है। बीती रात वह बिना किसी को बताए घर से कार लेकर निकल गया था। उसकी पत्नी ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं रुका। बाद में परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि उसकी कार कुरुक्षेत्र में नहर के पास खड़ी मिली है जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अच्छा तैराक है। उन्हें उम्मीद है कि वह नहर में नहीं डूब सकता। उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं और वह खुद शादीशुदा हैं व एक बच्चा भी है।
कैथल के ढांड थाने में प्राथमिकी दर्ज : चौकी प्रभारी
ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले में कैथल के ढांड थाने में प्राथमिकी दर्ज है। ढांड थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान चलाया है। मंगलवार देर रात तक नहर में युवक का कुछ पता नहीं लग पाया। यहां भी पुलिस पुनीत की तलाश में जुटी है।