{"_id":"67df1a7c54cad492c80c7322","slug":"retired-employees-raised-their-voice-in-support-of-their-demands-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133072-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मियों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मियों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन
शाहाबाद। रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक लेते रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने बैठक कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की है। बैठक में चर्चा करते हुए सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक का आयोजन शिव द्वार के नजदीक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में किया गया।
हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के ब्लॉक प्रधान प्रवीण मक्कड़ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह व जिला अध्यक्ष जगतार सिंह सोढी की मौजूदगी में रिटायर्ड कर्मचारियों मांगों पर चर्चा की।
उन्होंने मांगों के समर्थन में कहा कि सरकारी कार्यालय द्वारा कैशलेस मेडिकल कार्ड जारी करना, 65, 70 व 75 वर्ष की आयु में पेंशन को क्रमशः 5, 10 व 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी बेसिक सैलरी से करना, एक हजार की जगह तीन हजार रुपये मेडिकल भत्ता, फैमिली पेंशनर को एलटीसी और पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मांगों को पूरा कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने की बात भी कही। जिला प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वधवा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी पिछले काफी समय से संघर्षरत है। बार-बार आग्रह करने के बावजूद सरकार उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के ब्लॉक कोषाध्यक्ष राम जी दास मक्कड़ ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में आयोजित रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की आज की बैठक में बैंक मैनेजर प्रकाश कुमार ने बैंक से जुड़े लेनदेन एवं ऑनलाइन माध्यम से हो रही धोखाधड़ी को लेकर सतर्कता बरतने की बात तो कही, साथ ही बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी रिटायर्ड कर्मचारियों को विस्तार पूर्वक बताया।
इस अवसर पर जिला सचिव बरखा राम, ब्लॉक सचिव अजय सिंह, नरेश कुमार शर्मा, हरजिंदर सिंह, अविनाश अरोड़ा एवं कबीर सिंह सहित काफी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित थे।