फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Responsibility of cleaning and duty imposed by NP workers in their own area

सफाई दरोगा पर रहेगी अब नप कर्मचारी की पैनी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Responsibility of cleaning and duty imposed by NP workers in their own area
शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों की ड्यूटी बदली गई है। जो अधिकारी या कर्मचारी जहां रहते हैं या जहां उनका निवास स्थान है वहां वे अपने एरिया के सफाई दरोगा से संपर्क कर जहां कहीं भी गंदगी नजर आएगी उसे साफ करवाएंगे। इस मामले में जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने नगर परिषद में अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अब सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नप कर्मचारी सुबह-शाम अपने क्षेत्र का दौरा करेंगे और सफाई व्यवस्था को जांचेंगे। इससे जहां सफाई दरोगा अब नप कर्मचारी की पैनी नजर में तो रहेगा ही साथ में साफ-सफाई व्यवस्था भी बनी रहेगी। बैठक के दौरान आयुक्त ने हर कर्मचारी से उसका निवास स्थान पूछा और उसकी ड्यूटी भी उसके ही क्षेत्र में लगा दी। आयुक्त ने सफाई दरोगाओं को आदेश दिए कि उनको जो शिकायत मिलती है उस पर तुरंत अमल करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए क्षेत्र में जल्द ही फॉगिंग कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही टीमों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस समय नप के पास 12 फॉगिंग मशीनें हैं इसके अलावा भी यदि जरूरत पड़ी तो अन्य मशीनों की खरीद भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम के चलते इस डेंगू फैलने का डर बना हुआ है इसलिए आमजन को भी चाहिए कि वे भी साफ-सफाई के प्रति ध्यान रखें और नप के इस अभियान में साथ दें। आदेश मिलने के बाद कर्मचारी ने दरोगा को अवगत करवाने के बाद रेलवे लाइन के नजदीक जेसीबी लेकर पहुंचे और वहां सफाई कराई। इसके अलावा झांसा रोड और कॉलोनियों इत्यादि में कर्मचारियों के द्वारा बताए गए स्थान पर सफाई करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed