{"_id":"69e9330aa830e80e270037ec","slug":"residents-expressed-their-displeasure-over-the-renaming-of-ismailabad-town-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153715-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इस्माईलाबाद कस्बे का नाम बदलने को लेकर कस्बावासियों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इस्माईलाबाद कस्बे का नाम बदलने को लेकर कस्बावासियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जानकारी देते हुए मोहनलाल भांवरा शर्मा।
इस्माईलाबाद। इस्माईलाबाद का नाम बदलने पर कस्बावासियों में खासी नाराजगी है। लोगों ने कस्बे का नाम बदलने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए उन्होंने कस्बे में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है। वार्ड नंबर 10 के पार्षद मोहन लाल भांवरा ने बताया कि इस्माईलाबाद का नाम उनके दादा बाबाओं के समय से यही है। इसके कारण उनकी भावनाएं इस नाम के साथ जुड़ी हैं।
उन्होंने बताया कि इसके लिए कस्बा वासियों की एक बैठक भी बुलाई गई थी। इसमें नाम बदलने की प्रक्रिया का जमकर विरोध किया गया। लोगों का कहना है कि उनके सभी कागजात में यही नाम लिखा हुआ है।
ऐसे में नाम बदलने के बाद लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि नाम बदलने की प्रक्रिया को रुकवाने के लिए लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सरकार के मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेगा और लोगों की भावनाओं से अवगत कराएगा। इस मौके पर उनके साथ परमजीत सिंह गुम्बर आदि मौजूद रहे।