फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Researchers reach Kurukshetra University after seven months

सात माह बाद खुला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पहुंचे शोधार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Researchers reach Kurukshetra University after seven months
कुरुक्षेत्र। केयू का बाहरी दृश्य। - फोटो : Kurukshetra
देश में कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद से बंद पड़ा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आखिर सात माह बाद सोमवार को खुल गया। प्रदेश भर से विवि परिसर पहुंचे शोधार्थियों ने अपने गाइड से मुलाकात की और अपनी शोध संबंधित विचार-विमर्श किया। हालांकि विश्वविद्यालय पहुंचने वाले शोधार्थियों की संख्या कम रही। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सोमवार को वे ही शोधार्थी आए थे, जिन्होंने शोध संबंधित कुछ समस्या थी। विश्वविद्यालय में बिना मास्क एंट्री नहीं होने दी गई। पहले थर्मल स्कैनिंग की गई और सैनिटाइज करने के पश्चात ही शोधार्थियों ने विवि में प्रवेश किया। बता दें विवि प्रशासन द्वारा सोमवार से पीएचडी शोधार्थियों के लिए हॉस्टल और डिपार्टमेंट खोले गए हैं। 2 से 16 नवंबर तक आवासीय विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल वर्क और शोधार्थियों को विश्वविद्यालय में आने की अनुमति दी गई है। विद्यार्थियों को अभिभावकों की अनुमति के साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है। केयू प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय के सभी संस्थानों के निदेशक और विभागों के विभागाध्यक्ष तय करेंगे कि वे इस समय में कितने विद्यार्थियों को बुला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed