भारत ने गतिशील प्रजातंत्र के रुप में विश्व में बनाई पहचान : सोलंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और तेज हवा के बीच राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस के दौरान राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेश वासियों को संदेश दिया। प्रो. सोलंकी ने कहा कि गणतंत्र बनने के बाद भारत ने एक सुदृढ़ और गतिशील प्रजातंत्र के रुप में विश्व में अपनी पहचान बनाई है। इस राष्ट्रीय पर्व से आजादी के आंदोलन की अनेक यादें जुड़ी हुई हैं, क्योंकि गणतंत्र बनने से पहले गुलामी की बेड़ियों को काटकर देश के नागरिकों को स्वतंत्रता की हवा में सांस लेने का मौका हजारों वीरों के बलिदान ने दिया। इसलिए पावन पर्व पर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का नमन करना चाहिए और उनके दिखाए मार्गों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
राज्यपाल वीरवार को जिला प्रशासन की ओर से द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी ने लघु सचिवालय के परिसर में शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके उपरांत राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल द्रोणाचार्य स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
हवा में छोड़े रंग-बिरंगे गुब्बारे
प्रशासन की तरफ से हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। जिला प्रशासन द्वारा विशेष तौर पर संविधान प्रस्तावना गीत की प्रस्तुती को सभी ने सराहा। इस प्रस्तुती में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों का योगदान रहा। इसके उपरांत राज्यपाल ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 46 लोगों के अलावा मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना के तहत प्रथम स्थान हासिल करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट की प्राचार्य संतोष चौहान को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मंच का संचालन पूर्व डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल ने किया।
आईपीएस शशांक कुमार सावन ने की परेड कमांड
बरसात के बीच परेड की कमांड झज्जर के एएसपी आईपीएस अधिकारी शशांक कुमार सावन संभाली। इस परेड में पहली टुकड़ी एचपीए मधुबन महिला विंग थी। इस टुकड़ी की कमान एएसआई परमजीत कौर कर रही थी। दूसरी टुकड़ी जिला पुलिस की कमांड एसआई भीम सिंह, तीसरी टुकड़ी एचपीए मधुबन की कमान एएसआई रामकुमार, चौथी टुकड़ी होमगार्ड की कमांड एसआई प्रताप सिंह, पांचवी टुकड़ी एनसीसी गुरुकुल की कमांड कैडेट रविन्द्र, छटी टुकड़ी एनसीसी गुरुकुल की कमांड कैडेट विशू राठी, सातंवीं टुकड़ी एनसीसी गर्ल विंग की कमांड ईशा सहारन, आठवीं टुकड़ी प्रजातंत्र के प्रहरी की कमांड संस्कार, नौंवी टुकड़ी पुलिस विद्या मंदिर डीएवी स्कूल की थी।
इस परेड में पहला स्थान महिला पुलिस की टूकड़ी को मिला, दूसरा स्थान एनसीसी जूनियर विंग गुरुकुल कुरुक्षेत्र और तीसरा स्थान हरियाणा पुलिस अकेडमी मधुबन को मिला।पीटीसी सुनारिया रोहतक के जवानों ने प्रस्तुत की शानदार मास पीटी गणतंत्र दिवस समारोह में बरसात के बीच पीटीसी सुनारिया रोहतक से 410 जवानों ने निरीक्षक विजय पाल के नेतृत्व में शानदार मास पीटी शो की प्रस्तुति दी।
इन्हें किया राज्यपाल ने सम्मानित
एडीसी धर्मबीर सिंह, एसडीए नरेंद्रपाल मलिक, नप अध्यक्ष उमा सुधा, रमेश सुधा, मदन मोहन छाबड़ा, विजय नरूला, लक्ष्मी अरोड़ा, अंजली मरवाह, एमएम सचदेवा, रशमी कटारिया, सुरेंद्र ढींगरा, धीरज गुलाटी, मीनाक्षी छाबड़ा, कृष्ण धमीजा, पवन आश्री, सारांश बंसल, संतोष दहिया, पवन आश्री, नरेश भारद्वाज, उपेंद्र सिंघल, केएल रंगा, सुची समिता, सौरभ चौधरी, जय प्रकाश, लक्ष्मी नाथ शर्मा, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार, मनप्रीत सिंह, युवराज, प्रबजोज सिंह, गुरविन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, चेतन सिंह, लखन सिंह, विरेन्द्र सिंह, रूपरविंद्र बिश्नोई, सुजान सिंह, प्रेमनाथ, जयप्रकाश शर्मा, श्रवण कुमार, मंजू बाला, रवि बतान आदि को सम्मानित किया।
इन्होंने की शिरकत
कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, पुलिय महानिदेशक डा. केपी सिंह, अंबाला मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश, गवर्नर के सचिव अमित अग्रवाल, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, आईजी सुभाष यादव, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी राहुल हुड्डा, राज्यपाल के पीआरओ एवं उपनिदेशक बीएल धीमान, नप अध्यक्षा उमा सुधा, एडीसी धर्मवीर सिंह, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश डा. गौरव अंतिल, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, पूर्व विधायक बंता राम, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वरिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।