फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Religious institutions will be enhanced by the tips of the level of celebration, Kurukshetra

धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सुझावों से बढ़ाया जाएगा उत्सव का स्तर

Fri, 15 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 15 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Religious institutions will be enhanced by the tips of the level of celebration, Kurukshetra
गीता जयंती उत्सव कमेटी के सदस्य अनिल कुमार ब्रह्मसरोवर पर जायजा लेते। - फोटो : Amar Ujala
इस वर्ष गीता जयंती उत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा, जिसके लिये प्रदेश सरकार ने अभी से ही कवायद शुरू कर दी है। इस समारोह का स्तर बढ़ाने में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सुझाव भी कारगर साबित होंगे। इसी कड़ी में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह कमेटी के सदस्य अनिल कुमार वीरवार को देर सायं कुरुक्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन


जहां उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक लेते हुए उत्सव का स्तर बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी लिए। उन्होंने सबसे पहले पिछले वर्ष मनाए गये कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह की फीडबैक रिपोर्ट और उत्सव के तमाम पहलुओं की विस्तृत जानकारी हासिल की और उसके पश्चात ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा तथा पुरुषोतमपुरा बाग सहित अन्य स्थलों का अंतर्राष्ट्रीय उत्सव के आयोजनों को लेकर जायजा भी लिया। इतना ही नहीं पिपली से लेकर ब्रह्मसरोवर वीवीआईपी घाट तक पर्यटकों, वीवीआईपी लोगों के आने और पैदल चलने वाले लोगों की यातायात व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समारोह धीरे-धीरे अब मुख्यमंत्री के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय मुकाम पर पहुंच गया हैं। संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सुझाव सरकार के लिए बड़े मायने रखते हैं।
विज्ञापन


अब इन सुझावों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अंतर्राष्ट्रीय उत्सव के लिए गठित की गई कमेटी के समक्ष रखकर अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त राजनारायण कौशिक, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी राहुल हुडा, सीईओ केडीबी डॉ. पूजा भारती, श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर  राजेंद्र राणा, आरएसएस के जिला कार्यवाहक डॉ. प्रीतम सिंह, कुरुक्षेत्र विजन से मदन मोहन छाबड़ा, श्रीकृष्ण कृपा समिति से विजयंत नरुला, श्री जयराम विद्यापीठ से खरैती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, श्री ब्राह्मण तीर्थोद्धार संस्था के प्रधान यशवेन्द्र शर्मा, महासचिव रामपाल शर्मा, स्थाणेश्वर महादेव मंदिर से हंसराज कालड़ा, दर्शन पाहवा, प्रेमचंद मदान, मानवतावादी संस्थान से सत्यनंद जी महाराज सहित अधिकारी व अन्य संस्थाओं के  प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमद्भगवद गीता पर हो अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सीईओ डॉ. पूजा भारती व क्यूरेटर राजेंद्र राणा द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर  जिला उपायुक्त ने कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह को अंतर्राष्ट्रीय उत्सव के रुप में मनाया जाने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता पर अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार, स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर गीता पर श्लोकाचारण, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी, धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं को प्रदर्शनी के लिए निमंत्रण, गीता पर अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला, क्राफ्ट मेला, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न देशों की सहभागिता, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फूड स्टाल व विश्व की धार्मिक क्षेत्रों में पहचान रखने वाले महान लोगों को आमंत्रित किया जाए। इसमें उन्होंने 20 देशों से 20 लोगों की सूचि भी सौंपी और अंतर्राष्ट्रीय उत्सव को लेकर तमाम व्यवस्थाओं की भी रिपोर्ट प्रस्तुत की।


सूरजकुंड की तर्ज पर लगाया जाए अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला
आरएसएस  से डॉ. प्रीतम सिंह ने उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ मेले की तर्ज पर सड़कों की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, श्रृद्धालुओं का प्रवेश व बाहरी द्वार पर डाटा एकत्रित करने जैसे सुझावों को गीता जयंती में लागू करने के अलावा ब्रह्मसरोवर पर हर स्टेट के व्यंजन और गीता के 18 अध्यायों का चित्रण आदि किया जाना चाहिए। कुरुक्षेत्र विजन से मदन मोहन छाबड़ा ने सूरजकुंड की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला, अंतर्राष्ट्रीय फूड बाजार और विदेशी  पर्यटकों को उत्सव में शामिल किया जाने की व्यवस्था पर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed