{"_id":"696d43212f7afa084c08d709","slug":"relief-from-sunshine-pleasant-weather-after-dense-fog-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148776-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धूप खिलने से राहत, घने कोहरे के बाद मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धूप खिलने से राहत, घने कोहरे के बाद मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरसों के फूलों पर जमीं ओस की बूंदे। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में रविवार को धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। दृश्यता मात्र पांच से सात मीटर रही जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
धूप निकलते ही घरों के बाहर और पार्कों में लोग गर्माहट का आनंद लेने पहुंचे। स्थानीय पार्कों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी धूप सेंकते नजर आए। मौसम साफ होने का असर रेल यातायात पर भी दिखा। सुबह के समय कोहरे के कारण लेट रहीं कई ट्रेनें बाद में समय अनुसार सुचारू रूप से अपने गंतव्य की ओर बढ़ीं।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि सोमवार को मौसम में फिर बदलाव की संभावना है। अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
सुबह हल्की धुंध रहने के आसार हैं जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी हुई है। बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड गेहूं और सरसों की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।