फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Relief continues even on the next day of rain, now the mercury will rise again

बारिश के अगले दिन भी राहत बरकरार, अब फिर चढ़ेगा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Relief continues even on the next day of rain, now the mercury will rise again
Relief continues even on the next day of rain, now the mercury will rise again - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। बारिश के अगले दिन बृहस्पतिवार को भी गर्मी से राहत बरकरार रही। सुबह के समय सैर पर निकले लोगों ने ठंडी हवाओं का खूब आनंद लिया। खुशनुमा मौसम में बच्चे भी खुशी-खुशी स्कूल जाते नजर आए। सूर्य देव सुबह पांच बजकर पैंतीस मिनट पर उदय हुए। रोजाना जहां सात बजे तक मौसम गर्म होने लगता था, वहीं बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक राहत बनी रही। हालांकि उसके बाद पारा फिर से चढ़ने लगा और गर्मी बढ़ने लगी, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले लोग इतने ज्यादा परेशान नजर नहीं आए। उधर बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बेशक एसी बंद थे, लेकिन फिर भी ठंडी हवाओं ने चादर ओढ़ने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सुबह 07 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 10 बजे के करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी करते हुए 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 12 बजे के बाद सूर्य देव धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगे। दोपहर तीन बजे के करीब पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, हालांकि 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलती रही, लेकिन सूर्य की तपिश ने इसे गर्म कर दिया। दिनभर मौसम ऐसा बना रहा कि घर में एसी के बगैर भी बैठना आसान था। उधर मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में तापमान लगातार बढ़ने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार बुधवार तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा और राहत के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed