फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Relatives were about to become a waste of time

काल का ग्रास बनने वाले थे आपस में रिश्तेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Relatives were about to become a waste of time
नेशनल हाईवे-44 पर गांव खानपुर कोलियां के समीप श्रद्धालुओं से भरी ट्राली के पीछे ट्राले की टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। टक्कर लगते ही ट्राली में सवार श्रद्धालुओं में से कुछ हाईवे पर तो कुछ गड्ढों में जा गिरे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले आपस में रिश्तेदार थे। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीर जमा हो गए और कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस व अन्य वाहनों के जरिये उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गांव पिंडारसी से एक परिवार और उसके रिश्तेदारों सहित अन्य गांव से कई लोग शाहाबाद के गांव हबाना में चल रहे महर्षि वाल्मीकि के सत्संग में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में निकले थे, गांव खानपुर कोलियां के पास पहुंचते ही ट्राली के पीछे तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी, जिसमें शिवानी उर्फ रितु (20) वासी निगदू (करनाल), अंजलि (14) वासी पिंडारसी व इशरो देवी (60) वर्ष वासी सोलू माजरा की टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल 65 वर्षीय बोहती देवी वासी पिंडारसी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई7 उसका अगला शिकार बन गई।
विज्ञापन

हादसे में किशोरी सहित जिन महिलाओं की मौत हुई वे सब आपस में रिश्तेदार थी। इन चारों की मौत से रिश्तेदारी सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। अंजलि और शिवानी आपस में ममेरी-फुफेरी बहनें थी। वहीं बोहती देवी और इशरो देवी आपस में समधन थी। बोहती देवी की बेटी की शादी इशरो देवी के बेटे साथ शादीशुदा है। वहीं बोहती देवी अंजली की भी रिश्तेदारी में दादी लगती थी। इस हादसे में अंजली की सगी दादी लीला देवी (60) भी घायल हुई, जिसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग के लिए बोहती देवी ने ही समधन इशरो देवी को पिंडरासी अपने पास बुलाया था। वहीं शिवानी करीब 12 साल से अपने मामा के पास ही रहती थी। शिवानी ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई अपने मामा के पास रहकर ही थी। शिवानी अपना अधिकतर समय अपने मामा की बेटी अंजलि के साथ ही बिताती थी। अंजली गांव के ही स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed