फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Relaixe.... No one possitive corona in kurukshetra

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लिए राहत की बात, जिले में नहीं कोई भी कोरोना पॉजीटीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Relaixe.... No one possitive corona in kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कोरोना वायरस से निपटने के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र अलर्ट मोड पर है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी, विधायक, मंत्री, समाजिक व धार्मिक संस्थाए अपने-अपने तरीके से कोरोना वायरस की चैन को ब्रैक करने के लिए युद्घस्तर पर काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते क्षेत्र की जनता भी घर में रहकर सहयोग कर रही है। अभी तक जिले के लोगों के लिए राहत की बात है कि जिलेभर में कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए थे, जिनमें छह लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल विभाग को छह लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस प्रशासन के 1350 जवान जिलेभर में नाका लगाकर मुस्तैद रहे हैं। इसके साथ ही एलएनजेपी अस्पताल का 250 से ज्यादा का स्टाफ अधिकारी (8), चिकित्सक (36), नर्सिंग स्टाफ (80), फार्मासिस्ट (40), ईएमटी (85), सीआरओ (4) सहित अन्य स्टाफ अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। नप व नपा के कर्मचारी गांव तथा शहर को सैनिटाइज करने में जुटे हुए है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकें।
विज्ञापन

1714 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि विदेश से आने वाले 1714 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं तथा एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक 1715 लोग विदेशों से आए हैं। इसमें से 747 लोग वह हैं जो पिछले 28 दिन पहले ही भारत में आए है और 958 लोगों को घर में ही स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा छह लोगों को शहर के होटलों में निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed