फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Registration for Inspire Award begins, Kurukshetra

इंस्पायर अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Registration for Inspire Award begins, Kurukshetra
अनुज शर्मा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत देशभर से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों के नए आइडिया ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। एक स्कूल तीन से पांच आइडिया 30 सितंबर तक ऑनलाइन भेज सकता है। आइडिया का चयन उसकी नवीनता, व्यवहारिकता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर होगा।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि चुने जाने वाले विद्यार्थी को मॉडल और अन्य वैज्ञानिक आविष्कारों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार की ओर से उसके खाते में 10 हजार रुपये नए मॉडल बनाने के लिए डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के योजना का उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच रचनात्मकता और अभिनव सोच की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थी निर्धारित प्रारूप के तहत देश की मान्यता प्राप्त सभी भाषाओं में अपना आवेदन अपने विद्यालय में जमा करवा सकते हैं। प्रिंसिपल की ओर से स्कूलों में आइडिया प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों के तीन से पांच बेहतर आइडिया का चयन कर वेब पोर्टल पर भेजा जाएगा। श्रेष्ठ 60 आइडिया को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा, जिन्हें राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
विद्यार्थी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ई-एमआईएएस के वेब लिंक इंस्पायर्ड अवार्ड्स-डीएसटीडॉटजीओवीडॉटइन पर अपना रजिस्ट्रेशन कर आइडिया भेज सकते हैं।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान की ओर से विद्यार्थियों से नए-नए आइडिया मांगे है। विद्यार्थी अपना आइडिया 30 सितंबर तक भेज सकते हैं। - बलजीत सिंह मलिक, डीईओ, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed