फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Registration for admission to 1436 seats in six ITI's of the district will start from June 6

Kurukshetra News: जिले की छह आईटीआई में 1436 सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण छह जून से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Registration for admission to 1436 seats in six ITI's of the district will start from June 6
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र। जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 1436 सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण छह जून से शुरू होगी। इसमें विद्यार्थी 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने कहा कि दाखिला लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और मूल दस्तावेज की प्रतियां भी आवेदन फॉर्म के साथ ही अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यार्थी आईटीआई की अधिकारिक वेबसाइट पर दाखिला के पंजीकरण हेतु अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट पर दाखिला लेने की प्रक्रिया के साथ संबंधित संस्थान के कोर्स की सीटों की जानकारी भी डाली गई है। इच्छुक विद्यार्थी अपने मनपसंद कोर्स में दाखिला के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और इसकी दस्तावेज प्रक्रिया पहले ही पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन




आईटीआई में दाखिला पर छात्राओं को मिलेंगे प्रतिमाह 500 रुपये
प्राचार्य जगमोहन ने सरकार आईटीआई में दाखिला लेने उपरांत प्रशिक्षण के दौरान एससी कैटेगरी के छात्र व सभी कैटेगरी की छात्राओं को फ्री टूलकिट योजना के तहत 1000 रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान सरकार फ्री बस पास व 1500 रुपये पासपोर्ट बनवाने के लिए दे रही है। आईटीआई में इंजीनियरिंग ट्रेड्स में लड़कियों के दाखिला लेने पर सरकार उन्हें 500 रुपये हर महीने प्रोत्साहन के रूप में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले की छह आईटीआई में सीटों का ब्योरा
आईटीआई कुरुक्षेत्र : 616
आईटीआई पिहोवा : 408
आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र : 180
आईटीआई महिला शाहाबाद : 60
आईटीआई बहलोलपुर : 132
आईटीआई शाहाबाद : 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed