फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   registration, driving licence, e disha kendra, kurukshetra

रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की सीमा तय, बैरंग लौट रहे लोग

Sat, 04 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 04 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
registration, driving licence, e disha kendra, kurukshetra
e disha kendra - फोटो : अमर उजाला

ई दिशा केंद्र में कार्य करने वाले कर्मियों पर बढ़ रहे वर्क लोड को कम करने का प्रशासन ने नायाब फार्मूला निकाला है। अब वाहन रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सीमा तय कर दी गई है। इससे कर्मचारियों को तो राहत मिल रही है लेकिन आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए आदेशों के चलते हर रोज पहले आओ पहले पाओ के आधार पर केवल 170 आवेदन ही लिए जाएंगे। इसके लिए न केवल आदेश भी जारी कर दिए गए है बल्कि इन्हें अमल में लाना भी शुरू कर दिया गया है। पिछले दो दिनों से लागू किए गए इन आदेशों से भले ही कर्मियों को बड़ी राहत मिल गई हो, लेकिन यहां रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने केे लिए आवेदन करने वाले लोगों के लिए यह राहत बड़ी आफत बन गई है। यहां पहुंचने वाले आधे से अधिक लोग बिना आवेदन दिए ही बैरंग लौटने पर मजबूर होने लगे है। जिसके चलते लोगों में रोष भी बढ़ने लगा है।            

विज्ञापन


चस्पा दिए गए नोटिस            
एसडीएम की ओर से जारी किए गए नोटिस पर कर्मियों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है। जिसके चलते अब वाहन रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस काउंटर पर बैठे कर्मी 170 आवेदन संख्या पूरी होते ही अगले आवेदकों को स्पष्ट इंकार भी करने लगे है। हालांकि इन कांउटरों पर 170 आवेदन ही एक दिन में स्वीकार किए जाने के नोटिस चस्पा दिए गए है, लेकिन इन नोटिस का पता भी लोगों को यहीं आकर ही लग पा रहा है।             
विज्ञापन

    
पहले हर रोज आते थे करीब 350 आवेदन            
यहां कार्य करने वाले कर्मियों की मानें तो यहां हर रोज करीब 350 आवेदन आते रहे है। जिसके लिए सांय पांच बजे तक भी लोग लाईनों में लगे रहते थे। नए आदेश लागू होने के बाद अब आवेदन करने के लिए पहले टोकन लेना होता है, जिस पर आवेदन संख्या भी दर्ज की जाती है।            
विज्ञापन
विज्ञापन

         
दोपहर 12 बजे तक हो जाते है आवेदन पूरे            
नए आदेशों के तहत निर्धारित किए गए 170 आवेदन पिछले तीन दिनों से दोपहर करीब 12 बजे तक ही पूरे हो जाते है। जिसके बाद कर्मी इन आवेदनों पर ही अगली कार्रवाई पूरी करते है। यहां कार्यरत कर्मियों की मानें तो तीन दिन में एक दिन यह आवेदन 11 बजे तक ही पूरे हो गए थे, जिसके चलते कर्मी दोपहर बाद खाली भी बैठे रहे।            
         
बिना वजह किया जा रहा परेशान : सोहन            
अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन देने पहुंचे गांव मिर्जापुर निवासी सोहन का कहना था कि लोगों को बिना वजह ही परेशान किया जा रहा है। यहां आवेदन ज्यादा आ रहे है तो कर्मियों की संख्या बढ़ानी चाहिए थी न कि यहां आवेदन करने वाले लोगों को ही बैरंग लौटा दिया जाए।            
   
ड्यूटी से छुट्टी लेकर आया, नहीं लिया आवेदन : प्रदीप            
गांव किरमिच निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी कार का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अपने विभाग से छुट्टी लेकर आया था, लेकिन वह करीब एक बजे यहां पहुंचा, जिसके बाद ही उसे पता चला कि काफी देर पहले ही आवेदन लेने बंद कर दिए गए है। ऐसे में उसे कल फिर छुट्टी लेनी पड़ेगी। यहां प्रशासन को सुविधा बढ़ानी चाहिए न कि लोगों की परेशानी।            

    
बढ़ गया था वर्कलोड अब होगा सुचारू कार्य : एसडीएम            
एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक का कहना है कि पहले पूरा दिन आवेदन आते रहते थे और पांच बजे बाद भी कर्मी उनकी कार्रवाई में लगे रहते थे। इनकी कार्रवाई भी पूरी नहीं हो पाती थी और अगले दिन फिर करीब इतनी ही संख्या में आवेदन आ जाते थे। ऐसे में वर्क लोड के चलते कार्य सुचारू नहीं हो पा रहा था। अब आवेदन की संख्या 170 तक निर्धारित की है, ताकि आने वाले इन आवेदनों पर साथ ही सुचारू कार्य भी हो सके। अभी यह प्रायोगिक रूप से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed