फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Registration camp to be held to provide devices to disabled people

Kurukshetra News: दिव्यांगों को यंत्र देने के लिए लगाए जाएंगे पंजीकरण शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Registration camp to be held to provide devices to disabled people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रेडक्रॉस सोसायटी एलिंको संस्था के सहयोग से जिले में जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों के लिए ब्लॉक स्तर पर मूल्यांकन व पंजीकरण शिविर का आयोजन करेगी। यह शिविर 24 से 29 मार्च तक किया जाएगा।
शिविर के तहत 24 मार्च को शाहाबाद के माता शाकुंभरी देवी मंदिर में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और बैसाखी आदि उपकरण के लिए पंजीकरण करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

25 मार्च को लाडवा के बीडीपीओ कार्यालय में, 26 मार्च को बाबैन के बीडीपीओ कार्यालय में, 27 मार्च को पिहोवा नगरपालिका कार्यालय में, 28 मार्च को इस्माईलाबाद के बीडीपीओ कार्यालय में पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 29 मार्च को थानेसर के रेडक्रॉस भवन में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और बैसाखी आदि उपकरण के लिए पंजीकरण किए जाएंगे।
रेडक्रॉस सचिव डाॅ. सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए दिव्यांगजनों से अपील करते हुए कहा कि इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण करवाएं।

शिविर में अपने साथ परिवार पहचान पत्र, दिव्यांगता दर्शाने वाली फोटो, आधार कार्ड की प्रति, सीएमओ या सक्षम चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सभी निर्धारण शिविरों के दौरान मौके पर आय रिहायशी प्रमाणपत्र जारी करने के लिए हलका संबंधित पटवारी को नियुक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed